Home » Parts of speech » Adverb in Hindi

Adverb in Hindi- क्रिया विशेषण किसे कहते है एवं इसके प्रकार

Last Updated on February 21, 2023 by Spoken Class

what you will learn about ADJECTIVE.

Adverb जिसे हिन्दी में क्रियाविशेषण कहते है वह शब्द है जो Noun और Pronoun को छोड़कर अन्य शब्दों की विशेषता बतलाता है| जो शब्द Noun और Pronoun की विशेषता बतलाता है उसे हम Adjectives कहते है जिसे हम आप यहाँ पढ़ सकते है|

आज मैं आपको Adverbs के बारे में सब कुछ बताऊंगा जो आपको जानना चाहिए शुद्ध-शुद्ध अंग्रेजी बोलने के लिए तो चलिए शुरू करते है Adverbकी परिभाषा से-

Definition of Adverbs in Hindi – क्रियाविशेषण की परिभाषा

क्रियाविशेषण की परिभाषा:- क्रियाविशेषण वह शब्द है, जो किसी क्रिया(verb), विशेषण(Adjective) या किसी अन्य क्रियाविशेषण(Adverb) की विशेषता बतलाती है|

Definition of adverb:- An adverb qualifies a verb, an adjective or another adverb.

उदाहरण: fast, slow, very, slowly, loudly, silently, badly, fluently, twice, yesterday, etc.

वाक्य में इनकी प्रयोग को देखे ताकि अच्छी तरह से समझ में आये-

He walks slowly(वह धीरे टहलता है).
इस वाक्य में walk(टहलना) एक क्रिया है और slowly(धीरे धीरे), टहलना की विशेषता बतला रहा है कि टहल कैसे रहा है तो धीरे धीरे|

I run fast(मैं तेज दौड़ता हूँ).
इस वाक्य में भी run(दौड़ना) एक क्रिया है वर fast(तेज), run की विशेषता बतला रहा है इसलिए fast एक adverb है|

They run slow.(वे लोग धीरे दौड़ते है|).
Ram speaks loudly.(राम जोड़ से बोलता है|).
She went there twice(वह वहाँ दो बार गयी|).

इसी तरह से ऊपर के वाक्यों में slow, loudly, और twice क्रियाविशेषण के कुछ उदाहरण है|

उम्मीद है की आपको adverb अच्छी तरह से समझ में आ गयी होगी अब हम क्रियाविशेषण के कितने प्रकार होते है उन सबो को एक-एक करके जानेंगे|

Types of Adverbs – क्रियाविशेषण के प्रकार

क्रियाविशेषण के मुख्य प्रकार निम्नलिखित है-

1. Adverbs of Time(कालवाचक क्रियाविशेषण)
2. Adverbs of Frequency(आवृतिवाचक क्रियाविशेषण)
3. Adverbs of Manner(रीतिवाचक क्रियाविशेषण)
4. Adverbs of Place(स्थानवाचक क्रियाविशेषण)
5. Adverbs of Degree(परिमाणवाचक क्रियाविशेषण)
6. Adverbs of Reason(कारणवाचक क्रियाविशेषण)
7. Adverbs of Negation and Affirmation(नकारात्मक एवं स्वीकारात्मक क्रियाविशेषण)
8. Interrogative Adverbs(प्रश्नवाचक क्रियाविशेषण)
9. Relative adverbs(सम्बन्धवाचक क्रियाविशेषण)

types of adverbs

अब एक एक क्रियाविशेषण के सभी प्रकार को समझेंगे ताकि अच्छे से समझ में आ जाए|

1. Adverbs of Time – कालवाचक क्रियाविशेषण

Adverbs of Time(कालवाचक क्रियाविशेषण) की परिभाषा:- क्रियाविशेषण का वह प्रकार जिससे क्रिया के समय का बोध होता है, कालवाचक क्रिया विशेषण कहलाता है|

Definition of Adverbs of time:- It shows the time of an action.

Example of Adverbs of Time are(कालवाचक क्रियाविशेषण के उदाहरण निम्नलिखित है) –
Now
Later
Soon
Yesterday
Today
Tomorrow
Early
Late
Always
Never
Often
Sometimes
Seldom
Rarely
Recently

वाक्य में इसे पहचानने के लिए क्रिया के साथ “कब” लगाकर सवाल करे और जो जवाब आता है वह कालवाचक क्रियाविशेषण यानि की Adverbs of time होता है|

वाक्य में इनके प्रयोग को देखे-
I come here daily.
He is exercising today.
I saw him last year.
She comes late.

अगर आप पहले वाक्य में (I come here daily. – मैं यहाँ रोज आता हूँ|) क्रिया के साथ “कब” लगाकर सवाल पूछेंगे कुछ इस तरह से “मै यहाँ कब आता हूँ” तो इसका जवाब होगा रोज(Daily) और यह एक कालवाचक क्रियाविशेषण है|

2. Adverbs of Frequency – आवृतिवाचक क्रियाविशेषण

Adverbs of Frequency(आवृतिवाचक क्रियाविशेषण) की परिभाषा:- यह क्रिया के बारंबारता का बोध कराता है यानि कि क्रिया कितनी बार हुई है|

Definition of Adverbs of frequency:- Adverbs of frequency tell how often or how frequently an action is done.

Example: Once, Twice, Thrice, Rarely, Often, Again, Never,etc.

वाक्य में इसे पहचानने के लिए क्रिया के साथ “कितनी बार” लगाकर सवाल करे और जो जवाब आता है वह आवृतिवाचक क्रियाविशेषण यानि की Adverbs of frequency होता है|

वाक्य में इनके प्रयोग को देखे-
Kundan rarely goes there.
I often come here.
He went there twice.
I have always helped Ram.

अगर आप दुसरे वाक्य में (I often come here. – मैं यहाँ अक्सर आता हूँ|) क्रिया के साथ “कितनी बार” लगाकर सवाल पूछेंगे कुछ इस तरह से “मै यहाँ कितनी बारआता हूँ” तो इसका जवाब होगा अक्सर(often) और यह एक आवृतिवाचक क्रियाविशेषण है|

3. Adverbs of Manner – रीतिवाचक क्रियाविशेषण

Adverbs of manner(रीतिवाचकक्रियाविशेषण) की परिभाषा:- यह क्रिया का ढंग बतलाता है कि क्रिया कैसे/किस प्रकार से संपन्न हुई है|

Definition of Adverbs of manner:- Adverb of manner tell us in what manner the action takes.

Ex- Slowly, Bravely, Carefully, Badly, Fast, Hard,etc.

वाक्य में इसे पहचानने के लिए क्रिया के साथ “कैसे” लगाकर सवाल करे और जो जवाब आता है वह रीतिवाचक क्रियाविशेषण यानि की Adverbs of manner होता है|

वाक्य में इनके प्रयोग को देखे-
I run fast.
He is fighting bravely.
He works hard.
Sita walks slowly.

अगर आप पहले वाक्य में (I run fast. – मैं तेज दौड़ता हूँ|) क्रिया के साथ “कैसे” लगाकर सवाल पूछेंगे कुछ इस तरह से “मै कैसे दौड़ता हूँ” तो इसका जवाब होगा तेज(Fast) और यह एक रीतिवाचक क्रियाविशेषण यानि की Adverbs of manner है|

4. Adverbs of Place – स्थानवाचक क्रियाविशेषण

Adverbs of place(स्थानवाचकविशेषण) की परिभाषा:- इससे क्रिया के स्थान का बोध होता है|

Definition of Adverbs of place:- This type of adverbs tell us the place of an action.

Ex- Here, There, Near, below, indoors, outdoors, up, down, etc.

वाक्य में इसे पहचानने के लिए क्रिया के साथ “कहाँ” लगाकर सवाल करे और जो जवाब आता है वह Adverbs of place(स्थानवाचकविशेषण) होता है|

वाक्य में इनके प्रयोग को देखे-
Come here.
Go there.
Sit outside.
अगर आप पहले वाक्य में (Come here. – यहाँ आओ) क्रिया के साथ “कहाँ” लगाकर सवाल पूछेंगे कुछ इस तरह से “कहाँ आओ ” तो इसका जवाब होगा यहाँ(Here) और यह एक Adverbs of place(स्थानवाचकविशेषण) है|

5. Adverbs of Degree – परिमाणवाचक क्रियाविशेषण

Adverbs of degree(परिमाणवाचक क्रियाविशेषण) की परिभाषा:- इससे यह बोध होता है कि किसी Action, Adjective, या Adverb की तीव्रता किस हद तक या कितनी है|

Definition of Adverbs of degree:- Adverbs of degree tell us about intensity or degree of an adjective, an action or an adverb.

Ex- Very, Too, Much, Exactly, Almost, Hardly, etc.

वाक्य में इसे पहचानने के लिए क्रिया के साथ “कितना/कितनी” लगाकर सवाल करे और जो जवाब आता है वह परिमाणवाचक क्रियाविशेषण यानि कि Adverbs of degree होता है|

वाक्य में इनके प्रयोग को देखे-
I am very happy.
We have too much fun.
Kundan hardly knows anything about Math.
अगर आप पहले वाक्य में (I very happy. – मैं बहूत खुश हूँ|) क्रिया के साथ “कितना” लगाकर सवाल पूछेंगे कुछ इस तरह से “मै कितना खुश हूँ” तो इसका जवाब होगा बहूत(Very) और यह एक परिमाणवाचक क्रियाविशेषण यानि कि Adverbs of degree है|

6. Adverbs of Reason – कारणवाचक क्रियाविशेषण

Adverbs of reason( कारणवाचक क्रियाविशेषण) की परिभाषा:- यह क्रिया के कारण बताता है|

Definition of Adverbs of reason:- It tells us the reason of the action.

Ex- So, Thus, Therefore, Hence, Because, etc.

वाक्य में इनके प्रयोग को देखे-
She, therefore left the class.
Thus, He became angry.
I was hungry so I ate the pizza.

7. Adverbs of Negation and Affirmation – नकारात्मक एवं स्वीकारात्मक क्रियाविशेषण

Adverbs of Negation and Affirmation(नकारात्मक एवं स्वीकारात्मक क्रियाविशेषण) की परिभाषा:- यह नकारात्मक या स्वीकारात्मक भाव व्यक्त करते है|

Definition of Adverbs of Negation and Affirmation:- A word(or a type of adverb) which declare true statement or negative statement.

Ex- (Yes, surely, Definitely, Absolutely,etc.) – Affirmative words
(No, Not, Never, etc.) – Negative words

वाक्यों में इसके प्रयोग को देखे-
You are surely mistaken.
I am not coming.
He is certainly wrong.
I am definitely going to school.

8. Interrogative Adverbs – प्रश्नवाचक क्रियाविशेषण

Interrogative Adverbs(प्रश्नवाचक क्रियाविशेषण) की परिभाषा:- वह क्रियाविशेषण जिसका प्रयोग सवाल पूछने के लिए किया जाता है, उसे प्रश्नवाचक क्रियाविशेषण कहते है|

Definition of Interrogative Adverbs:- Types of adverb used to ask questions are called Interrogative adverbs.

Ex- How, When, Where, How much, How long, How many, etc.

वाक्य में इनके प्रयोग को देखे-
How are you?
Where is Kundan?
How much money do you have?
When did she get up?

9. Relative adverbs – सम्बन्धवाचक क्रियाविशेषण

Relative adverbs(सम्बन्धवाचक क्रियाविशेषण) की परिभाषा:- वह क्रिया विशेषण जो वाक्यों को जोडती है सम्बन्धवाचक क्रियाविशेषण कहलाती है|

Definition of Relative adverbs:- Adverbs used to join two sentences together are called relative adverbs.

Ex- why, where, when,etc.

वाक्य में इनके प्रयोग को देखे-
This is the house where he lived.
I know the time when he came.
This is the college where my friend had studied.

Note:- Relative adverbs और interrogative adverbs दोनों एक ही होते है बस दोनों में अंतर इतना है कि interrogative adverbs का प्रयोग सवाल पूछने में किया जाता है तो Relative adverbs का प्रयोग दो वाक्यों को जोड़ने में|

Chart of Adverb in Hindi

Chart of adverb and its types in hindi

Adverbs Quizzes/Exercises

यहाँ पर adverb से related कुछ exercises दिए गए और जिससे आप अभी के अभी पता कर सकते है की आपने क्या-क्या सिखा adverb के बारे में|

Conclusion

उम्मीद है कि आज आपने adverb के बारे में एवं adverb के प्रकार के बारे में अच्छी तरह से समझा अगर आपको इससे थोड़ी सी भी मदद मिली हो adverb समझने में तो इसे Facebook के बटन पर click करके share करे|

Next: Preposition in Hindi | सम्बन्धसूचक अव्यय

Share now on Whatsapp