Last Updated on June 9, 2022 by Spoken Class
Can का Hindi मे meaning होता है सकना।
और इसका प्रयोग
– Power(शक्ति)
– Ability(योग्यता)
– Capacity(क्षमता)
इत्यादि का बोध कराने के लिए किया जाता है।
Can का प्रयोग daily के life में खूब होता है इसलिए यहाँ पर can के 100 examples दिए जा रहे है इसे ध्यान से पढ़े।
Can – Positive sentences
I can.
मै कर सकता हूँ।
Anyone can do it.
कोई भी इसे कर सकता है।
He can walk.
वह टहल सकता है।
She can swim.
वह तैर सकती है।
Radha can sing.
राधा गा सकती है।
They can dance.
वे लोग नाच सकते है
He can read.
वह पढ़ सकता है।
You can speak English.
आप अंग्रेजी बोल सकते हो।
You can trust them.
आप उनलोगों पर विश्वास कर सकते है।
She can play piano.
वह पियानो बजा सकती है।
I can climb the tree.
मै पेड़ पर चढ़ सकता हूँ।
It can hurt.
यह दर्द कर सकता है।
Anyone can do so.
ऐसा कोई भी कर सकता है।
Kundan can run faster.
कुंदन तेज दौर सकता है।
All of you can do this.
आप सब इसे कर सकते है।
I can defeat him.
मै उसे हरा सकता हूँ।
She can speak french.
वह फ्रेंच बोल सकती है।
You can pass this examination.
तुम यह परीक्षा पास कर सकते हो।
I can solve this problem.
मै यह समस्या हल कर सकता हूँ।
He can wait.
वह इन्तेजार कर सकता है।
You can touch this.
तुम इसे छू सकते हो।
You can go.
तुम जा सकते हो।
I can work for 8 hours at a stretch.
मैं लगातार 8 घंटे काम कर सकता हूं।
You can sell this.
तुम इसे बेच सकते हो।
He can help you.
वह आपकी मदद कर सकता है।
Can – Negative sentences
I cannot.
मै नही कर सकता।
He cannot walk.
वह नही चल सकता है।
I can’t hear you.
मै आपको नही सुन सकता हूँ।
She can’t swim.
वह नही तैर सकती है।
They can’t dance.
वे लोग डांस नही कर सकते है।
Radha can’t sing.
राधा गाना नही गा सकती है।
I can’t please her.
मै उसे खुश नही कर सकता।
I can’t do this.
मै इसे नही कर सकता।
We cannot rely on him.
हमलोग उस पर भरोसा नही कर सकते।
No one can bear such an insult.
कोई व्यक्ति इतना अपमान नही सकता।
I can never forget it.
मै इसे कभी नही भूल सकता हूँ।
It can’t be arranged.
इसका प्रबंध नही हो सकता।
She cannot drive a car.
वह कार नही चला सकती है।
You cannot fight with him.
तुम उससे नहीं लड़ सकते।
It cannot be true.
यह सच नही हो सकता।
You cannot correct the mistake.
तुम गलती ठीक नही कर सकते।
Human nature cannot change.
मानव स्वभाव नहीं बदल सकता।
I can’t do this.
मै इसे नही कर सकता हूँ।
No one can touch the sky.
असमान को कोई नही छू सकता है।
A man cannot live for ever.
आदमी हमेशा के लिए जीवित नहीं रह सकता।
Nothing can cure him.
कुछ भी उसका इलाज नहीं कर सकता।
I can’t wait any longer.
मै और इन्तजार नही कर सकता।
मेरे लिए अब और इंतजार करना मुश्किल है।
The deaf cannot hear.
बहरा नही सुन सकता है।
She cannot come.
वह नही आ सकती है।
We cannot enter this prohibited area.
हम इस निषिद्ध क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकते।
No one can challenge him.
उसे कोई चुनौती नहीं दे सकता।
He cannot walk properly.
वह ठीक से नही चल सकता है।
Everyone cannot be honest.
हर कोई ईमानदार नही हो सकता।
We cannot live without water.
हमलोग पानी के बिना नही रह सकते है।
I can never forget his kindness.
मै उसकी दयालुता कभी नही भूल सकता हूँ।
Can – Interrogative sentences
Can I?
क्या मै?
क्या मै कर सकता हूँ?
Can he walk?
क्या वह चल सकता है?
Can she swim?
क्या वह तैर सकती है?
Can they dance?
क्या वे लोग नाच सकते है?
Can Radha sing?
क्या राधा गा सकती है?
Can you see me day after tomorrow?
क्या आप मुझसे परसों मिल सकते है?
Can i leave my books with you?
क्या मै अपनी पुस्तके तुम्हारे पास छोड़ सकता हूँ?
Can you wield a lathi?
क्या तुम लाठी चला सकते हो?
Can you spare a little time?
क्या आप थोड़ा समय निकाल सकते हैं?
Can I get a bus to Shimla from there?
क्या मुझे वहां से शिमला के लिए बस मिल सकती है?
Can I speak to manager?
क्या मैं मैनेजर से बात कर सकता हूँ?
Can I use your pone?
क्या मै आपका फ़ोन प्रयोग कर सकता हूँ?
Can you read the thermometer?
क्या तुम थर्मामीटर पढ़ सकते हैं?
Can one get a taxi here?
क्या यहां से टैक्सी मिल सकती है?
Can I play badminton with you?
क्या मैं आपके साथ बैडमिंटन खेल सकता हूँ?
Can I switch off the light?
क्या मैं लाइट बंद कर सकता हूं?
Can you make this design on computer?
क्या आप यह डिज़ाइन कंप्यूटर पर बना सकते हैं?
Can you lend me hundred rupees?
क्या आप मुझे सौ रुपये उधार दे सकते हैं?
Can I sit here?
क्या मैं यहां बैठ सकता हूं?
Can we smoke in your room?
क्या हम आपके कमरे में धूम्रपान कर सकते हैं?
Can you return my books?
क्या तुम मेरी किताबें वापस कर सकते हैं?
Can you speak correct English?
क्या आप सही अंग्रेजी बोल सकते हैं?
Can I speak to Mr Tripathi?
क्या मैं त्रिपाठी जी से बात कर सकता हूँ?
Can I disturb you?
क्या मैं आपका थोड़ा सा समय ले सकता हूं?
Can I walk for a while?
क्या मैं कुछ देर चल सकता हूँ?
Can I borrow a pen from you?
क्या मैं आपसे कलम उधार ले सकता हूँ?
Can I stay in this room?
क्या मैं इस कमरे में रह सकता हूँ?
Can – WH-family sentences
How can I?
मैं कैसे कर सकता हूँ?
Where can he walk?
वह कहाँ जा सकता है?
How can she swim?
वह कैसे तैर सकती है?
When can they dance?
वे कब dance कर सकते हैं?
What can Radha sing?
राधा क्या गा सकती है?
What can I do for you?
मै आप के लिये क्या कर सकता हूँ?
What all can I eat?
मैं क्या सब खा सकता हूँ?
Who can do this work?
यह काम कौन कर सकता है?
How can I cheat her?
मैं उसे कैसे धोखा दे सकता हूँ?
Who can challenge god?
भगवान को कौन चुनौती दे सकता है?
What can be done now?
अब क्या किया जा सकता है?
How can you lift it?
तुम इसे कैसे उठा सकते हो?
How can you deceive her?
आप उसे कैसे धोखा दे सकते हैं?
How can I repay his kindness?
मैं उसकी दया कैसे चुका सकता हूँ?
Where can I go without money?
मैं बिना पैसे के कहाँ जा सकता हूँ?
What cannot be cured must be endured.
जिस कष्ट का इलाज नही हो सकता सहना हीं पड़ता है।