Home » Spoken English » I would like to …

I would like to …

Last Updated on June 3, 2022 by Spoken Class

जब आपको किसी को बताना होता है कि आप क्या करना पसंद करोगे या करना चाहोगे तो उसे बताने के लिए I would like to का प्रयोग करते है।

ऐसे वाक्य के अंत में चाहूंगा/चाहूंगी या पसंद करूंगा/ पसंद करूंगी रहता है।
जैसे-
मै चाय पीना पसंद करूँगा।
मै जाना चाहूंगा।

तो इस तरह के वाक्य को बनाने के लिए I would like to … का इस्तेमाल होता है।

I would like to …
मै … पसंद करूंगा।
या
मै … चाहूंगा।

I would like to take tea.
मै चाय पीना पसंद करूंगा।

I would like to go.
मै जाना चाहूंगा।

I would like to see you again.
मैं आपसे दोबारा मिलना चाहूंगा।

I would like to eat a mango.
मै आम खाना पसंद करूंगा।

I would like to work hard.
मै कड़ी मेहनत करना चाहूंगा।

I would like to walk.
मै टहलना पसंद करूंगा।

I would like to become an engineer.
मै एक इंजिनियर बनना चाहूंगा।

I would like to thank him.
मै उसे धन्यवाद देना चाहूंगा।

I would like to take a taxi.
मै एक टैक्सी पकड़ना चाहूंगा।

I would like to meet him.
मै उससे मिलना चाहूंगा।

I would like to invite her.
मै उसे आमंत्रण देना चाहूंगा।

I would like to read this book.
मै यह किताब पढना पसंद करूंगा।
या,
मै यह किताब पढना चाहूंगा।

I would like to help him.
मै उसकी मदद करना चाहूंगा।

I would like to dance.
मै नाचना पसंद करूंगा।

I would like to teach children.
मै बच्चे को पढाना पसंद करूंगा।

I would like to attend her wedding.
मैं उसकी शादी में शामिल होना चाहूंगा।

← Are you …?☰ Spoken English CourseDo you know …? →
Share now on Whatsapp