What is material noun in Hindi, material noun definition, material noun examples list, material noun rules, material noun exercises and quizzes.
Material noun सबसे simple है noun के सभी प्रकार से अगर आप इसके definition को अच्छी तरह से समझ जाए तो सब कुछ clear हो जायेगा और कभी भी आपको कठिनाई नहीं होगी material noun को पहचानने में।
Meaning
Material का हिंदी meaning होता है कुछ बनाने के लिए प्रयुक्त सामग्री
और noun मतलब नाम
इस तरह से material noun का हिंदी मीनिंग हुआ कुछ बनाने के लिए प्रयुक्त सामग्री का नाम।
Material noun को हिंदी मे द्रववाचक संज्ञा कहते है।
बस इसी के नाम में सब कुछ है इसके परिभाषा को एक बार ध्यान से देख लीजिए फिर सब कुछ एक दम स्पष्ट हो जाएगा।
Definition
The noun which denotes material substance.
संज्ञा जिससे पदार्थ का बोध होता है द्रववाचक संज्ञा कहलाता है।
जैसे सोना, चांदी, petrol, डीजल, इत्यादि।
Material noun विभिन्न प्रकार के होते है जैसे-
कुछ प्रकृति से आता है उदाहरण water, air, gold
कुछ man made होते है जैसे alcohol, ghee, curd
कुछ जानवर से आते है जैसे egg, milk, leather
और कुछ पेड़ पौधों से जैसे oil, rubber, wood
Examples
अपने आस पास नजर दौड़ाएं और Material noun के उदाहरण के बारे में सोचे आप आसानी से ढेर सारी material noun के उदाहरण सोच सकते है। लेकिन आपके सुविधा के लिए यहां पर material noun के कुछ examples दिए गए है –
Nature made: air, water, salt, sand, gold, silver, diamond, aluminium, copper, sunlight, rain, rock, coal, iron, oxygen, nickel, protein, iodine, soil,
Man Made: alcohol, ghee, curd, butter, syrup, juice, chemical, acid, cheese, cement
Material noun from Animals: wool, honey, milk, meat, leather, egg
Material noun from plants: wood, cotton, oil, rubber, coffee, tea,
Material noun के उदाहरण sentence में देखते है –
Ghee is good for health.
This is pure cotton.
Oxygen is necessary for life.
Is that ring made of real gold?
He is taking tea.
I like coffee.
No living things could live without oxygen.
Rules
Rule 1: ज्यादातर Material noun को uncountable noun की तरह लिया जाता है क्योंकि इसे गिना नही जा सकता आप एक सोना, दो petrol, तीन डीजल ऐसे नही गिन सकते है।
एक सोना का टुकड़ा, दो लीटर डीजल, तीन बोतल दूध।
Material noun को मापा जाता है, इसे गिना नही जा सकता है।
इसलिए material noun के पहले आर्टिकल a/an के प्रयोग नहीं किया जाता है।
A milk is good for health. ×
Milk is good for health.✓
An air is free. ×
Air is free.✓
लेकिन egg को countable noun की तरह प्रयोग करते है।
I have an egg.✓
Rule 2. Material noun को capital लेटर में तब हीं लिखा जाता है जब यह sentence के शुरू में आता है नही तो इसे small case में हीं लिखते है।
Proper noun की तरह इसे sentence में कहीं भी रहने पर कैपिटलाइज नही किया जाता है।
I like tea. ✓
I like Tea. ×
He is drinking water. ✓
He is drinking Water. ×
Tires are made of rubber. ✓
Tires are made of Rubber. ×
He bought her a diamond ring. ✓
He bought her a Diamond ring. ×
Rule 3. Material noun का plural रूप नही होता है।
यानि कि oils, golds, oxygens, rubbers, milks, honeys जैसा कोई शब्द नही होता यह सब गलत शब्द है इन्हें वाक्य में इस्तेमाल न करे।
Egg एक exception है इसका plural रूप होता है eggs.
Charts

Exercises
Noun
> Proper noun
> Common noun
> Collective noun
> Material noun
> Abstract noun