Home » Parts of speech » Parts of speech - Introduction

Parts of speech in Hindi – शब्दभेद क्या है किसे कहते है

Last Updated on February 13, 2023 by Spoken Class

Parts of speech definition: A part of speech is just the name given to a word based on the job that it does in a sentence.

शब्दभेद की परिभाषा: अंग्रेजी में जितने भी शब्द है उन सभी को वाक्यों में उनके प्रयोग के आधार पर 8 भागो में बांटा गया जिसे Parts of speech या शब्दभेद कहाँ जाता है|

जिस तरह से एक स्कूल में काम के आधार पर teacher को बांटा जाता है जैसे physics teacher, hindi teacher, math teacher, ताकि स्कूल अच्छी तरह से चल सके और बच्चे सब्जेक्ट को अच्छी तरह से समझ सके ठीक उसी तरह से शब्द को भी 8 भागो में बांटा गया है ताकि हमलोग शुद्ध-शुद्ध English बोल सके और लिख सके|

Types of Parts of speech – शब्दभेद के प्रकार

Parts of speech 8 प्रकार के होते है जो निम्न है|

  1. Noun(संज्ञा)
  2. Pronoun(सर्वनाम)
  3. Adjective(विशेषण
  4. Verb(क्रिया)
  5. Adverb(क्रियाविशेषण)
  6. Preposition(सम्बंधसूचक अव्यय)
  7. Conjunction(समुच्यबोधक)
  8. Interjection(विस्म्यादिभोदक)
types  of  PARTS OF SPEECH

अब हम सारे parts of speech के बारे में संक्षिप्त में जानेगे|

1. Noun(संज्ञा): मुझे पूरी तरह उम्मीद है कि आपको Noun(संज्ञा) की परिभाषा याद होगा जो हम लोग बचपन से पढ़ते आ रहे है और यह इतना आसन है की इसे भुला नहीं जा सकता तो फिर एक बार मेरे साथ संज्ञा की परिभाषा दोहराईये जो है

“किसी भी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, जानवर, विचार एवं भाव को Noun(संज्ञा) कहते है”

Definition of Noun:- A noun denotes the name of a person, animal, place, thing, state, feeling or an idea. in simple words, Noun is a naming word. Examples- Ram, computer, Goa, Honesty, Happiness, childhood, etc.

और यह पूरी तरह से सत्य है grammar के अनुसार इस दुनिया में जितने भी वस्तु है उन सभी को Noun(संज्ञा) कहते है साथ हीं उन्हें भी जिसे हमलोग देख या छु नहीं सकते सिर्फ महसूस कर सकते है जैसे इमानदारी, बेईमानी, अच्छाई बुद्धिमानी इत्यादि| यह सब के सब संज्ञा है|
दूसरी सबसे ज्यादा प्रचलित संज्ञा की परिभाषा है की Noun is a Naming Word. यानी कि संज्ञा एक नामकरण शब्द है|

उदाहरण:-
Ram(राम) – जो एक व्यक्ति का नाम है
New Delhi(नई दिल्ली) – जो एक जगह का नाम है
और भी बहूत कुछ जैसे आपका नाम मोहन, मेरा नाम रोहित, आपके कुत्ते का नाम कुल्लू, बॉलीवुड अभिनेता का नाम राजकुमार राव सब के सब संज्ञा के उदाहरण है|

Parts of speech - Noun

विस्तार से सीखे:
Noun
➙ Proper noun
Common noun

2. Pronoun(सर्वनाम):- Pronoun(सर्वनाम) वह शब्द है जो किसी Noun के बदले प्रयुक्त होता है|

Definition of Pronoun:- A pronoun is a word which is used in place of a noun. Ex- He, She, I, You, me, They, We, etc.

उदाहरण देखने से पहले इस वाक्यों को एक बार पढ़े

कुंदन एक अच्छा लड़का है| कुंदन हर रोज स्कूल आता है| कुंदन आज स्कूल नहीं आया है क्यूंकि आज कुंदन के भैया की शादी है|

ऊपर के पैराग्राफ पढने में बार बार कुंदन का नाम लेना पर रहा है जो सुनने में भी भद्दा है, और बोलने में भी अब हम इसी वाक्यों को Pronoun(सर्वनाम) के मदद से बोलने का प्रयास करेंगे जो कुछ इस तरह से होगा

“कुंदन एक अच्छा लड़का है| वह रोज स्कूल आता है|वह आज स्कूल नहीं आया है क्यूंकि आज उसके भैया की शादी है|

यहाँ पर दोनों वाक्यों का अर्थ बिलकुल समान है फर्क बस इतना है कि है दुसरे paragraph में हमने सर्वनाम का इस्तेमाल किया| अब मुझे पूरा विश्वाश है की आपको अच्छी तरह से समझ आ गयी होगी की Pronoun(सर्वनाम) क्या होती है अब हम इसके कुछ उदाहरण देख ले जैसे की this, that, those, he, she, it, mine, our, yours, his, myself, all, none, some इत्यादि|

Parts of speech - Pronoun chart

➙ Pronoun के बारे में detail में पढ़े-

3. Adjective(विशेषण):- विशेषण उस शब्द को कहते है जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता है|

Definition of Adjective:- An adjective is a word that describes(or qualifies) a noun or pronoun in a sentence.

जैसे की निचे के कुछ वाक्य को देखे

a. Ram is tall(राम लम्बा है). यहाँ पर “राम” एक noun है और शब्द “लम्बा” राम की विशेषता बता रहा की आखिर राम(जो की एक संज्ञा है) कैसा है|

b. This pen is red(यह कलम लाल है). यहाँ पर “कलम ” एक noun है और शब्द “लाल” कलम की विशेषता बता रहा की आखिर कलम(जो की एक संज्ञा है) कैसा है|

c. You are laborious(आप मेहनती है). यहाँ पर “आप” एक pronoun है जो किसी व्यक्ति के लिए उपयोग किया गया है और शब्द “मेहनती” उस व्यक्ति की विशेषता बता रहा की आखिर वह(जो की एक सर्वनाम है) कैसा है|

इसी तरह से bad, hot, lazy, beautiful, lovely, red, blue, cold, fat, tall some, whole, few, many यह सब विशेषण(Adjective) के उदाहरण है|

Parts of speech - Adjective chart

➙ Adjective को विस्तार से पढ़े-

4. Verb(क्रिया):- वह शब्द है जिससे किसी कार्य, सम्बन्ध या अवस्था का बोध होता है verb कहलाता है|

Definition of Verb:- A verb is a word which shows an action, state, relation or possessions.

जैसे:- is, am,are,was,were, have, has,play, write, watch, etc.

Nitesh is playing(नितेश खेल रहा है). यहाँ पर नितेश द्वारा किया जा रहा काम खेलना है इसलिए “Play(खेलना)” एक क्रिया है|

I have a car. यहाँ पर I के द्वारा कोई काम तो नहीं हो रहा है लेकिन have से अधिकार का बोध हो रहा है इसलिए have एक verb है|

अधिकतर verb के अंतिम में “ना” लगा रहता है जैसे खेलना, पढना, रोना, सोना, देखना, टहलना, दौरना, यह सब के सब verb के उदहारण है|

➙ Verb(क्रिया) के बारे में विस्तार से पढ़े-
Spoken English के लिए क्रिया के बारे में जानना बहुत जरूरी है|

5. Adverb(क्रियाविशेषण):- वैसा शब्द जो किसी verb, Adjective, या किसी दुसरे Adverb की विशेषता बतलाता है, उसे Adverb कहते है|

Definition of Adverb:- An adverb qualifies a verb, an adjective or another adverb.

क्रियाविशेषण के नाम से हीं स्पष्ट है की यह क्रिया की विशेषता बतलाता है लेकिन यह सिर्फ और सिर्फ verb की हीं विशेषता नहीं बतलाता साथ में Adjective, और स्वयं खुद adverb की भी विशेषता बतलाता है| इसको स्पष्ट रूप से उदाहरण के साथ समझेंगे निचे के कुछ वाक्यों में|

Ram is very kind. इस sentence में kind एक adjective है और adjective के बारे में बता रहा है की कैसा है तो “बहूत(very)” है |
यानी की राम दयालु है लेकिन औरो से बहूत ज्यादा दयालु है| इसलिए very एक adverb है|

He runs slowly. इस वाक्य में verb है दौरना और slowly, verb की विशेषता बता रहा है की “दौरता” है वो तो ठीक है लेकिन “slowly” यानी की धीरे धीरे दौरता है|

He walks very slowly. इस वाक्य में slowly, already एक adverb है लेकिन “very” फिर से slowly के बारे में बता रहा है है की बहूत धीरे धीरे दौर रहा है|

adverb के और उदहारण है जैसे की beautifully, sadly, loudly, once, twice, therefore, etc.

Parts of speech in Hindi - Adverb chart

➙ Adverb सीखे आसन भाषा में|

6. Preposition(सम्बन्धसूचक अव्यय):- वह शब्द जो वाक्य में किसी Noun या Pronoun का सम्बन्ध वाक्य के दुसरे शब्द या शब्दों के साथ बतलाता है, उसे Preposition कहते है|

Definition of Preposition:- A preposition is a word placed before a noun or a pronoun to show its relation to some other word in the sentence.

जैसे in, for, since, into, with, upon, at, etc.

अब हम वाक्य के माध्यम से समझने की कोशिश कर्नेगे ताकि आपको अच्छी तरह से समझ में आये|

He is going to school. यहाँ पर He is going और school के बीच क्या सम्बन्ध है यह “to” के द्वारा पता चलता है |

This is from Ram. इस वाक्य में भी This is और Ram के बीच का सम्बन्ध from शब्द से पता चलता है|

The book is on the table. और इस sentence में भी book और table के बीच क्या सम्बन्ध है वह “on” शब्द से पता चलता है|

7. Conjunction(समुच्यबोधक):- वह शब्द जो शब्दों, वाक्यांशों, उपवाक्यों या वाक्यों को जोड़ने का काम करती है Conjunction कहलाती है|

Definition of Conjunction:- A conjunction is a part of speech that connects clauses, phrases or sentences.


जैसे and, but, also, so, until, still, इत्यादि|

निचे के कुछ sentence को देखे|

Ram is intelligent but Shyam is wise. यहाँ पर “but”, दो वाक्य “Ram is intelligent” और “Shyam is wise” को जोड़ रहा है|

Do or die. इस वाक्य में or दो शब्द को जोड़ने का काम कर रही है|

Sita is poor but honest. इस sentence में भी but वाक्य और शब्द को जोड़ने का काम कर रही है|

8. Interjection(विस्म्यादिभोदक):- वह शब्द जिससे आकस्मिक प्रसन्नता, दुःख, ख़ुशी, आश्चर्य, या मन का कोई अन्य भाव व्यक्त होता है Interjection(विस्म्यादिभोदक) कहलाता है|

Definition of Interjection:- An interjection is a part of speech used to express surprise, pain, pleasure, etc.

जैसे- Hurrah, Oh, Ah, Alas, Bravo, etc.

उम्मीद है कि parts of speech आपको अच्छी तरह से समझ आ गयी होगी|

Share now on Whatsapp