Home » Tense » Past Continuous Tense

Past Continuous Tense in Hindi

Past Continuous Tense को हिन्दी में निरंतर भूत काल कहते है और आज मै आपको इसकी परिभाषा, पहचानने का तरीका, structure, अनुवाद करने की विधि सब कुछ के बारे में बताऊंगा ताकि आप English अच्छी तरह से सीख पाए और बोल भी पाए तो चलिए शुरू करते है इसकी परिभाषा और पहचान से-

Past Continuous Tense or Past Imperfect Tense – निरंतर भूत काल

Past Continuous Tense से बोध होता है कि कोई काम भूतकाल में हो रहा था|

जैसे: वह पढ़ रहा था|, बच्चे खेल रहे थे|, बारिश हो रही थी| इत्यादि|
इन वाक्यों पर गौर करने से यह स्पष्ट रूप से पता चल रहा है की कार्य भूतकाल में जारी था|

चुकी काम भूतकाल में पूर्ण संपन्न नहीं हुआ रहता है (एक तरह से अधुरा रहता है) इसलिए इसे Past Imperfect Tense भी कहते है|

Past Continuous Tense यानि की Past Imperfect Tense के अन्य उदाहरण निम्नलिखित है-

हम लोग बाजार जा रहे थे|
वह सो रहा था|
कुंदन किताब पढ़ रहा था|
हवा बहुत तेज चल रही थी|
वह जोर-जोर से हंस रहा था|
मैं नदी में स्नान कर रहा था|
वे लोग आपस में झगड़ रहे थे|, इत्यादि|

इसे भी पढ़े:
संज्ञा किसे कहते है एवं कितने प्रकार के होते है?
Verb किसे कहते है?
This, That, These और Those का प्रयोग हिन्दी में|

Past Continuous Tense की पहचान

पहचान:– Past Continuous Tense के वाक्य में मुख्य क्रिया के रहा था, रही थी, रहे थे, इत्यादि लगा रहता है|
जैसे: वह खा रहा था| बारिश हो रही थी|, मैं नाहा रहा था|, इत्यादि|

Structure of Past Continuous Tense

Affirmative Sentence(सकारात्मक वाक्य):
S + was/were + V₄ + O.

Negative Sentence(नकारात्मक वाक्य):
S + was/were + not + V₄ + O.

Interrogative Sentence:
Was/Were + S + V₄ + O?

Interrogative-Negative:
Was/Were + S + not + V₄ + O?

WH-Questions:
Wh-words + was/were + S + not + V₄ + O?

इसे भी पढ़े:
संज्ञा किसे कहते है एवं कितने प्रकार के होते है?
Verb किसे कहते है?
This, That, These और Those का प्रयोग हिन्दी में|

Affirmative Sentence

Past Continuous Tense के Affirmative sentence का structure होता है-
S + was/were + V₄ + O.

सबसे पहले हमलोग Subject को रखते है फिर Subject के अनुसार was या were का प्रयोग करते है, फिर उसके बाद Verb की चौथा रूप(V4) का प्रयोग करते है और उसके बाद बाकि objects को रखते है|

जैसे- वह रो रही थी| यहाँ पर Subject है ‘वह‘, क्रिया है ‘रोना‘ और यहाँ पर कोई Object नहीं है तो इसे बनाने के लिए हम सबसे पहले Subject रखेंगे “She” उसके बाद Subject के अनुसार was लगेगा और क्रिया रोना का चौथा रूप Crying का प्रयोग होगा और वाक्य इस तरह से बनेगा| ‘She was crying.

इसी तरह से Past continuous tense के सकारात्मक वाक्य के कुछ और उदाहरण देखते है-

वह खा रहा था|
He was eating.

मैं नदी में नहा रहा था|
I was bathing in the river.

वे लोग दौड़ रहे थे|
They were running.

मैं बच्चों को पढ़ा रहा था|
I was teaching the children.

वह गाना गा रही थी|
She was singing a song.

सीता सो रही थी|
Sita was sleeping.

मैं अपना काम कर रहा था|
I was doing my own work.

वे लोग झगड़ रहे थे|
They were quarrelling.

मैं सब कुछ सुन रहा था|
I was listening everything.

वे लोग चोर के पीछे भाग रहे थे|
They were chasing the thief.

मैं सब्जी खरीद रहा था|
I was buying grocery.

पापा जी अखबार पढ़ रहे थे|
Dad was reading a newspaper.

वे सब लोग चाय पी रहे थे|
They were taking tea.

मम्मी खाना बना रही थी|
Mom was cooking food.

मैं रोटी खा रहा था|
I was eating a bread.

इसे भी पढ़े:
संज्ञा किसे कहते है एवं कितने प्रकार के होते है?
Verb किसे कहते है?
This, That, These और Those का प्रयोग हिन्दी में|

Negative Sentence

वैसे वाक्य जिसमे ‘नहीं’ का प्रयोग रहता है नकारात्मक वाक्य कहलाता है|

Past Imperfect Tense के नकारात्मक वाक्य के उदाहरण है-
वह गाली नहीं दे रहा था| मै नहीं सो रहा था|, वे लोग आपस में नहीं झगड़ रहे थे|, कुसुम बहुत तेज नहीं बोल रही थी|, इत्यादि|

Past continuous tense के नकारात्मक वाक्य बनाने के लिए structure होता है-
S + was/were + not + V₄ + O.

सबसे पहले हमलोग Subject को रखते है फिर Subject के अनुसार was या were का प्रयोग करते है, उसके बाद not का प्रयोग फिर उसके बाद Verb की चौथा रूप(V4) का प्रयोग करते है और उसके बाद बाकि objects को रखते है|

जैसे- वह नहीं रो रही थी| यहाँ पर Subject है ‘वह’, क्रिया है ‘रोना’ और यहाँ पर कोई Object नहीं है तो इसे बनाने के लिए हम सबसे पहले Subject रखेंगे “She” उसके बाद Subject के अनुसार was लगेगा फिर उसके बाद not का प्रयोग होगा और क्रिया रोना का चौथा रूप Crying का प्रयोग होगा और वाक्य इस तरह से बनेगा| ‘She was not crying.

Spoken English में was और not को मिलाकर wasn’t एवं were और not को मिलाकर weren’t बहूल रूप से प्रयोग होते है|

Past continuous tense के नकारात्मक वाक्य के अन्य उदाहरण:

वह नहीं खा रहा था|
He was not eating.

मैं नदी में नहीं नहीं रहा था|
I was not bathing in the river.

वे लोग उसका पीछा नहीं कर रहे थे|
They were not chasing him.

बारिश नहीं हो रही थी|
It was not raining.

वह रामायण नहीं पढ़ रही थी|
He was not reading the Ramayana.

कुंदन नहीं खेल रहा था|
Kundan was not playing.

हम लोग क्रिकेट नहीं खेल रहे थे|
We were not playing cricker.

बच्चे नहीं रो रहे थे|
The children were not crying.

शिक्षक इतिहास नही पढ़ा रहे थे|
The teacher was not teaching History.

मेरा छोटा भाई गेम नहीं खेल रहा था|
My younger brother was not playing game.

वे लोग आपस में नहीं झगड़ रहे थे|
They were not quarreling among themselves.

मेरी छोटी बहन गाना नहीं गा रही थी|
My younger sister was not singing a song.

वह बहुत जोर-जोर से चिल्ला रहा था|
He was screaming very loudly.मैं बहुत तेज दौड़ रहा था|

इसे भी पढ़े:
Present Indefinite Tense
Present Continuous Tense
Present Perfect Tense
Present Perfect Continuous Tense

Interrogative Sentence

वैसे वाक्य जिसका उत्तर हमेशा ‘हाँ’ या ‘नहीं’ में होता है Interrogative sentence कहलाता है|

Past continuous tense के Interrogative sentence के उदाहरण है-
क्या वह खा रहा था?, क्या श्यामा सो रही थी?, क्या कुंदन नाच रहा था?, इत्यादि|

Past Continuous Tense के Interrogative sentence बनाने के लिए structure होता है-
Was/Were + S + V₄ + O?

सबसे पहले सब्जेक्ट के अनुसार Was या Were का प्रयोग करते है फिर उसके बाद सब्जेक्ट को रखते है फिर क्रिया का चौथा रूप यानि की V4 का प्रयोग करते है और अंत में other words को रखते है|

जैसे- क्या वह खा रहा था? यहाँ पर Subject है वह(He) एवं क्रिया है खाना(eat) तो Past continuous tense के interrogative वाक्य के structure के अनुसार वाक्य बनेगा-

Was/WereSV4O?
Washeeating?

अर्थात् Was he eating?(क्या वह खा रहा था?)

इसी तरह से- क्या वे लोग गायों को खिला रहे थे?

Was/WereSV4O?
Weretheyfeedingthe cows?

अर्थात् Were they feeding the cows?(क्या वे लोग गायों को खिला रहे थे?)

Past continuous tense के Interrogative sentence के अन्य उदाहरण:

क्या मैं खा रहा था?
Was i eating?

क्या मैं नदी में नहा रहा था?
Was I taking a bath in the river?

क्या पुलिस चोरों का पीछा कर रही थी?
Was the police chasing the thieves?

क्या तुम पब्जी खेल रहे थे?
Were you playing PUBG?

क्या तुम बाजार जा रहे थे?
Were you going to the market?

क्या वे लोग अपना काम कर रहे थे?
Were they doing their work?

क्या तुम किताब पढ़ रहे थे?
Were you reading a book?

क्या वह B.Ed कर रहा है था?
Was he doing B.Ed?

क्या कुंदन हर बार कोशिश कर रहा था?
Was Kundan trying every time?

क्या तुम उसकी बात मान रहे थे?
Were you obeying him?

क्या वे लोग सब कुछ सुन रहे थे?
Were they listening to everything?

क्या आप अंग्रेजी सीख रहे थे?
Were you learning English?

क्या वह राजनीति के बारे में बात कर रहा था?
Was he talking about politics?

Interrogative-Negative

जब Interrogative sentence में नहीं का प्रयोग रहता है तो वह Interrogative-negative sentence कहलाता है|

Past continuous tense के Interrogative-negative sentence के उदाहरण है-
क्या तुम उससे बात नहीं कर रहे थे?, क्या वह तुम्हे नहीं बुला रही थी?, क्या वे लोग नहीं दौड़ रहे थे?, इत्यादि|

Past Continuous Tense के Interrogative-negative sentence बनाने के लिए structure होता है-
Was/Were + S + not + V₄ + O?

सबसे पहले सब्जेक्ट के अनुसार Was या Were का प्रयोग करते है फिर उसके बाद सब्जेक्ट को रखते है और तब not का प्रयोग करते है फिर क्रिया का चौथा रूप यानि की V4 का प्रयोग करते है और अंत में other words को रखते है|

Spoken English में was और not को मिलाकर wasn’t एवं were और not को मिलाकर weren’t बहूल रूप से प्रयोग होते है| और तब structure कुछ इस तरह से होता है-
Wasn’t/Weren’t + S + V4 + O?

जैसे- क्या वह नहीं खा रहा था? यहाँ पर Subject है वह(He) एवं क्रिया है खाना(eat) तो Past continuous tense के Interrogative-negative वाक्य के structure के अनुसार वाक्य बनेगा-

Was/WereSnotV4O?
Washenoteating?

अर्थात् Was he not eating?(क्या वह नही खा रहा था?)

इसी तरह से – क्या मैं तुम्हारी मदद नहीं कर रहा था?

Was/WereSnotV4O?
WasInothelpingyou?

अर्थात् Was I not helping you?(क्या मैं तुम्हारी मदद नहीं कर रहा था?)

Past continuous tense के Interrogative-negative sentence के अन्य उदाहरण:

क्या तुम नहीं खा रहे थे?
Were you not eating?
Weren’t you eating?

क्या वह नदी में स्नान नहीं कर रहा था?
Was he not bathing in the river?
Wasn’t he bathing in the river?

क्या पुलिस चोर का पीछा नहीं कर रही थी?
Was the police not chasing the thief?
Wasn’t the police chasing the thief?

क्या शिक्षक अंग्रेजी नहीं पढ़ा रहे थे?
Was the teacher not teaching English?
Wasn’t the teacher teaching English?

क्या बच्चे जोर-जोर से नहीं रो रहे थे?
Were the children not crying out loud?

क्या तुम हर बार फेल नहीं हो रहे थे?
Weren’t you failing every time?

क्या कुंदन बहुत तेज नहीं दौड़ रहा था?
Was Kundan not running very fast?

क्या तुम उसे परेशान नहीं कर रहे थे ?
Didn’t you bother him?

क्या कुसुम गाना नहीं गा रही थी?
Was Kusum not singing?

क्या वे लोग आपस में नहीं झगड़ रहे थे?
Weren’t they quarreling among themselves?

क्या तुम हाई स्कूल में नहीं पढ़ा रहे थे?
Weren’t you teaching in high school?

क्या तुम कॉलेज नहीं जा रहे थे?
Were you not going to college?
Weren’t you going to college?

क्या वह गाली नहीं दे रहा था?
Wasn’t he abusing?

क्या जोर जोर से बारिश नहीं हो रही थी?
Wasn’t it raining hard?

क्या बच्चे शोरगुल नही कर रहे थे?
Weren’t the children making noise?

क्या वे लोग तुम्हें नहीं पीट रहे थे?
Were they not beating you?
Weren’t they beating you?

इसे भी पढ़े:
Present Indefinite Tense
Present Continuous Tense
Present Perfect Tense
Present Perfect Continuous Tense

Wh-Questions

जब वाक्य में WH-words का प्रयोग रहता है तो वह WH-Family के वाक्य कहलाते है या WH-questions कहते है|

Past continuous tense के WH-Questions के उदाहरण है-
वह कहाँ जा रहा था?, वे लोग कैसे आ रहे थे?, तुम क्या सुन रहे थे?, इत्यादि|

Past continuous tense के WH-Questions बनाने के लिए structure होता है-
Wh-words + was/were + S + <not> + V₄ + O?

सबसे पहले wh-words को रखते है फिर सब्जेक्ट के अनुसार Was या Were का प्रयोग करते है फिर क्रिया का चौथा रूप यानि की V4 का प्रयोग करते है और अंत में other words को रखते है|

जैसे- तुम क्या सुन रहे थे?

यहाँ पर wh-word है ‘क्या‘, Subject है तुम, क्रिया है सुन(सुनना-listening) और कोई अब्जेक्ट नहीं है साथ ही “नहीं” का प्रयोग भी नहीं है वाक्य में लिए इसलिए structure के अनुसार वाक्य इस तरह से बनेगा-

Wh-wordswas/wereSnotV4O?
WhatWereyoulistening?

अर्थात् What were you listening?(तुम क्या सुन रहे थे?)

Past continuous tense के WH-Questions के अन्य उदाहरण:

तुम मुझसे क्यों बात कर रहे थे?
Why were you talking to me?

वे लोग तुम्हें क्या कह रहे थे?
What were those people telling you?

बच्चे इतना क्यों रो रहे थे?
Why were the children crying so much?

वह गाना कैसे गा रहे थी?
How was she singing?

वह तुमसे क्या कह रहा था?
What was he saying to you?

वे लोग तुम्हें क्यों बुला रहे थे?
Why were they calling you?

कुसुम इतनी तेज क्यों दौड़ रही थी?
Why was Kusum running so fast?

शिक्षक क्यों नहीं पढ़ा रहे थे?
Why were the teachers not teaching?

तुम उससे कब झगड़ रहे थे?
When were you fighting with him?

तुम्हारा छोटा भाई स्कूल क्यों नहीं जा रहा था?
Why wasn’t your younger brother going to school?

वे लोग क्यों तुम्हे डांट रहे थे?
Why were those people scolding you?

वह इतना धीरे-धीरे क्या बोल रहा था?
What was he speaking so slowly?

Uses of Past Continuous Tense in Hindi

1. To express temporary actions in the Past(भूतकाल में हुए अस्थायी कार्य को बताने के लिए Past Continuous Tense का इस्तेमाल किया जाता है|)

जैसे-

कुत्ते रात भर भौंक रहे थे|
Dogs were barking all night.

ट्रेन बहूत तेजी से चल रहा था|
The train was running with great speed.

पंडितजी मंत्र पढ़ रहे थे|
The Pandit jee were chanting the mantra.

2. To express two actions going on at the same time in the past(भूतकाल में एक हे समय में दो कार्य होते रहने की स्थिति बताते के लिए Past Continuous Tense का इस्तेमाल किया जाता है|

जैसे:-

जब वह खेल रहा था तो मै पढ़ रहा था|
While he was playing , I was studying.

जब तुम exercise रहे थे मैं टीवी देख रहा था|
While your were doing exercise, I was watching TV.

जब बच्चा सो रहे थे उसकी माँ घर का काम कर रही थी|
While the child was sleeping, the mother was doing the domestic work.

Past Continuous Tense Chart in Hindi

Past Continuous Tense Chart in Hindi
Past Continuous Tense Chart in Hindi

Homework

मैंने आपको Past Continuous tense को बहूत detail और गहराई से समझाने की कोशिश की और मुझे पूरा विश्वाश है की आपको Past Continuous tense अच्छी तरह से समझ आ गया होगा अब यहाँ पर कुछ Past Continuous tense के हिन्दी में वाक्य दिया गया है और इसे अंग्रेजी में अनुवाद करे ताकि आपको Past Continuous tense का concept अच्छी तरह से clear हो जाए|

मैं अपने दोस्त से बात कर रहा था|
सीता सो रही थी|
वह घर नहीं जा रहा था|
वे लोग टहल रहे थे|
क्या तुम रो रहे थे?
क्या वह कमरे में रो रही थी?
तुम अपना काम क्यों नहीं कर रहे थे?
क्या मोहन रोटी खा रहा था?
क्या तुम दूध नहीं पी रहे थे?
क्या वे लोग मैदान में नहीं खेल रहे थे?
वह चिल्ला रहा था|

क्या तुम मुझे बुला रहे थे?
मैं अपने दोस्त को बता रहा था|
क्या वे लोग बच्चे को खिला रहे थे?
तुम उसके बारे में क्या बता रहे थे?
वे लोग क्रिकेट नहीं खेल रहे थे|
वे लोग फूटबाल खेल रहे थे|
तुम क्या सोच रहे थे?
वह क्यों नहीं सोच रहा था?
तुम उसे क्या सिखा रहे थे?

Tense Next:- Past Perfect Tense

Share now on Whatsapp
Scroll to Top