Home » Tense » Past Indefinite Tense

Past Indefinite Tense in Hindi – अनिश्चित भूत काल

Last Updated on July 4, 2022 by Spoken Class

जैसा की आप जानते है की Tense के तीन भेद होते है और हर भेद के 4 उपभेद होते है

अभी तक आपने Present tense के चारो उपभेद के बारे में पढ़ा अब हम Past tense के बारे में जानेंगे और गहराई से समझने का कोशिश करेंगे| English सिखने के लिए जरूरी है की आप tense को अच्छी तरह से समझ जाए| और इसके लिए आपको Tense के सारे भेद एवं उपभेद को अच्छी तरह से पढना होगा|

Past Indefinite Tense or Simple Past Tense – अनिश्चित भूत काल

Past Indefinite Tense से बोध होता है कि काम भूतकाल में किसी समय समाप्त हो गया है|

जैसे: वह गया|, मैंने खाया|, उसने एक पत्र लिखा|, राम ने गाड़ी बेच डाली|, बच्चे सो गए|, इत्यादि|
इन वाक्यों पर गौर करने से यह स्पष्ट रूप से पता चल रहा है की कार्य भूत में ही सम्पन्न हो गया है|

Simple Past Tense के अन्य उदाहरण निम्नलिखित है-
उसने स्कूल में गाना गया|
वे लोग मीटिंग में क्यूँ नहीं गए?
उसने नहीं खाया है|
मै उसे क्यूँ बोलूं?

Past indefinite tense की पहचान

पहचान:– Past Indefinite Tense के वाक्य में मुख्य क्रिया के अंत में आ, या, यी, ये, ई, चुका, चुकी, चुके, इत्यादि लगा रहता है|
जैसे: उसने खाया|, वह गई| बच्चे सो चुके|, वह कल मुंबई गया| उसने मेरी मदद की|, इत्यादि|

इसे भी पढ़े:
संज्ञा किसे कहते है एवं कितने प्रकार के होते है?
Verb किसे कहते है?
This, That, These और Those का प्रयोग हिन्दी में|

Structure of Past indefinite tense

Affirmative Sentence(सकारात्मक वाक्य):
S + V₂ + O.

Negative Sentence(नकारात्मक वाक्य):
S + did not + V₁ + O.

Interrogative Sentence:
Did + S + V₁ + O?

Interrogative-Negative:
Did + S + not + V₁ + O?

WH-Questions:
Wh-word + did + S + not + V₁ + O?

Affirmative Sentence

Past indefinite tense के affirmative sentence का structure होता है-
S + V₂ + O.

सबसे पहले हमलोग subject को रखते है फिर subject के बाद verb का 2nd form(v2) का प्रयोग करते है और उसके बाद बाकि objects को रखते है|

जैसे- वह गया|

यहाँ पर Subject है “वह” और Verb है “गया(जाना -Go)” और यहाँ पर कोई Object नहीं है|
तो इसे बनाने के लिए हम सबसे पहले Subject रखेंगे “He” उसके बाद Go का second form प्रयोग करेंगे तो Go का V2 होता है “Went” इस तरह से “वह गया |” का English अनुवाद होगा ”He went.”
और बस बन गया आपका Simple Present Tense का Affirmative वाक्य|

था ना आसान?????

इसी तरह से Past indefinite tense के सकारात्मक वाक्य के कुछ और उदाहरण देखते है-

मैंने खाया|
I ate.

मैंने एक आम खाया|
I ate a mango.

मैंने तीन आम खाया|
I ate three mangoes.

वह गयी|
She went.

वह बाहर गयी|
She went out.

कुंदन ने अपनी बाइक बेच डाली|
Kundan sold his bike.

उसने गाली दी|
He abused.

वे लोग कल गोवा गए|
They went to Goa yesterday.

उसने मेरी किताब चुराई|
She stole my book.

मैंने बच्चों को पढाया|
I taught the children.

उनलोगों ने मेरी मदद की|
They helped me.

अमूल ने एक पत्र लिखा|
Amul wrote a letter.

हमलोगों ने रोटी खाई|
We ate bread.

वह मेरे पास आई|
She came to me.

यहाँ पर ध्यान देने वाली बात यह की Subject कोई भी हो हमेशा क्रिया का दूसरा रूप ही प्रयोग होता है Past Indefinite Tense के Affirmative Sentence बनाने में|

इसे भी पढ़े:
संज्ञा किसे कहते है एवं कितने प्रकार के होते है?
Verb किसे कहते है?
This, That, These और Those का प्रयोग हिन्दी में|

Negative Sentence

वैसे वाक्य जिसमे नहीं का प्रयोग रहता है नकारात्मक वाक्य कहलाता है|

Past Indefinite Tense के नकारात्मक वाक्य के उदाहरण है-
मैंने नहीं खाया|, उसने गाना नहीं गयी|, उसने मुझे गाली नहीं दी|, ज्योति बाहर नहीं गयी|, इत्यादि|

Simple Past Tense के नकारात्मक वाक्य बनाने के लिए structure होता है-
S + did not + V1 + O.

या फिर did और not को मिलकर didn’t प्रयोग करते है|
यानि की
S + didn’t + V1 + O.

सारे subject के साथ helping verb (सहायक क्रिया) did का प्रयोग होता है एवं सारे subject के साथ क्रिया का फर्स्ट form हीं प्रयोग करते है|

जैसे- मैंने नहीं खाया| subject है “मैंने(मैं-I)” क्रिया है “खाया (खाना-eat)” तो structure के अनुसार वाक्य इस तरह से बनेगा|

Sdid notV₁O.
Idid noteat⨯.

अर्थात् I did not eat.(मैंने नहीं खाया)

इसी तरह से- उसने मुझे गाली नहीं दी|

Sdid notV₁O.
Hedid notabuseme.

अर्थात् He did not abuse me.(उसने मुझे गाली नहीं दी)

Past Indefinite Tense के नकारात्मक वाक्य के अन्य उदाहरण:

मैंने नहीं खाया|
I did not eat.

मैंने एक आम नहीं खाया|
I did not eat a mango.

मैंने तीन आम नहीं खाया|
I did not three mangoes.

वह नहीं गयी|
She did not go.

वह बाहर नहीं गयी|
She didn’t go out.

वह वहां नहीं गया|
He did not go there.

उसने मेरी कलम नहीं चुराई|
She did not steal my pen.

कुंदन ने लोगो को गाली नहीं दिया|
Kundan did not abuse the people.

वह वहाँ से नहीं भागा|
He did not run away from there.

ट्रेन समय पर नहीं पहुंची|
The train did not arrive on time.

उसने मुझे तंग नहीं किया|
He did not tease/harass me.

तुम्हरा भाई मेरे पास नहीं आया|
Your brother did not come to me.

मैंने लैपटॉप चालू नहीं किया|
I did not turn on the laptop.

उसे संदेश नहीं मिला|
He did not get the message.

इसे भी पढ़े:
संज्ञा किसे कहते है?
टेंस के भेद?
क्रिया के सारे भेद|

Interrogative Sentence

वैसे वाक्य जिसका उत्तर हमेशा हाँ या नहीं में होता है Interrogative sentence कहलाता है|

Past Indefinite Tense के Interrogative sentence के उदाहरण है-
क्या उसने खाया? क्या तुमने उसे गाली दी?, क्या वह कल दिल्ली गया?, इत्यादि|

Simple Past Tense के Interrogative sentence बनाने के लिए structure होता है-
Did + S + not + V₁ + O?

चाहे Subject, Singular हो या Plural सहायक क्रिया(helping verb) हमेशा did रहेगा और क्रिया का First form(V1) का प्रयोग करेंगे वाक्य में|

जैसे-

क्या उसने खाया? यहाँ पर Subject है उसने(वह-He) एवं क्रिया है खाया(खाना-eat) तो Simple past tense के interrogative वाक्य के structure के अनुसार वाक्य बनेगा-

DidSV₁O?
Didheeat⨯?

अर्थात् Did he eat?(क्या उसने खाया?)

इसी तरह से- क्या तुमने उसे गाली दी?

DidSV₁O?
Didyouabusehim?

अर्थात् Did You abuse him?(क्या तुमने उसे गाली दी?)

Past Indefinite Tense के Interrogative sentence के अन्य उदाहरण:

क्या तुमने खाया?
Did you eat?

क्या तुमने आम खाया?
Did you eat a mango?

क्या तुमने चार आम खाया?
Did you eat four mangoes?

क्या तुमने पढ़ा?
Did you read?

क्या वह चला गया?
Did he go?

क्या वे लोग कल मुंबई गए?
Did they go to Mumbai yesterday?

क्या आपने समय पर आया?
Did you come on time?

क्या अमूल आयी?
Did Amul come?

क्या उसे संदेश मिला?
Did he get the message?

क्या उसने मोबाइल ख़रीदा?
Did he buy mobile?

क्या सुबह बारिश हुई?
Did it rain in the morning?

क्या तुम उसे जानते थे?
Did you know him?

क्या तुमने exam फीस जमा कर दिया?
Did you pay the exam fees?

Interrogative-Negative

जब Interrogative sentence में नहीं का प्रयोग रहता है तो वह Interrogative-negative sentence कहलाता है|

Past Indefinite Tense के Interrogative-Negative sentence के उदाहरण है-
क्या तुमने खाना नहीं खाया? क्या उसने गाना नहीं गयी?, क्या वह घर नहीं गया?, इत्यादि|

Past Indefinite Tense के Interrogative-negative sentence बनाने के लिए structure होता है-
Did + S + not + V₁ + O?

चाहे subject, singular हो या plural सहायक क्रिया(helping verb) हमेशा did रहेगा और क्रिया का first form(V1) का प्रयोग करेंगे वाक्य में|

जैसे- क्या तुमने खाना नही खाया? यहाँ पर Subject है तुमने(you) एवं Verb है खाया(eat) और यहाँ पर कोई Object नहीं है इसलिए वाक्य इस तरह से बनेगा|

DidSnotV₁O?
Didyounoteat⨯?

अर्थात् Did you not eat?(क्या तुमने नही खाया?)

इसी तरह से – क्या मैंने तुम्हारी मदद नहीं की?

DidSnotV₁O?
DidInothelpyou?

Past Indefinite Tense के Interrogative-negative sentence के अन्य उदाहरण:

क्या हमसे गलतियाँ नहीं हुईं?
Did we not make mistakes?
Didn’t we make mistakes?

क्या उसने झूठ नहीं बोला?
Did he not lie?
Didn’t he lie?

क्या मैंने पैसा जमा नहीं किया?
Did I not pay the fee?
Didn’t I pay the fee?

क्या तुमने अपना काम पूरा नहीं किया?
Did you not complete your work?
Didn’t you complete your work?

क्या वह घर नहीं गया?
Did not he go home?
Didn’t he go home?

क्या तुम्हारा उससे बात नहीं हुआ?
Did you not talk to him?
Didn’t you talk to him?

क्या वह बाहर नहीं गया?
Did he not go out?
Didn’t he go out?

क्या तुमने आराम नहीं किया?
Did you not rest?
Didn’t you rest?

क्या उसने बाजी नहीं मारा?
Did he not win?
Didn’t he win?

क्या तुमने उसे नहीं बताया?
Did you not tell her?
Didn’t you tell her?

क्या उसने गुस्सा नहीं किया?
Did he not get angry?
Didn’t he get angry?

Wh-Questions

जब वाक्य में WH-words का प्रयोग रहता है तो वह WH-Family के वाक्य कहलाते है या WH-questions कहते है|

Simple Past Tense के WH-Questions के उदाहरण है-
वह घर क्यूँ गया?, तुमने खाना क्यूँ नहीं खाया?, उसने गाली कैसे दिया?, इत्यादि|

Past Indefinite Tense के WH-Questions बनाने के लिए structure होता है-
Wh-word + did + S + not + V₁ + O?

Spoken English में did और not को जोड़कर didn’t बोला जाता है और तब structure इस तरह से होती है-
Wh-word + didn’t + S + V₁ + O?

चाहे subject, singular हो या plural सहायक क्रिया(helping verb) हमेशा did रहेगा और क्रिया का first form(V1) का प्रयोग करेंगे वाक्य में|

जैसे- वह घर क्यूँ गया? यहाँ पर Subject है “वह(he)”, क्रिया है “गया(जाना-go)”, Object है “घर(home)” और wh-word है क्यूँ(why) तो वाक्य इस तरह से बनेगा-

Wh-worddidSnotV₁O?
WhyDidhegohome?

अर्थात् Why did he go home?(वह घर क्यूँ गया?)

इसी तरह से- तुमने आम क्यूँ नहीं खाया?

Wh-worddidSnotV₁O?
WhyDidyounoteata mango?

अर्थात् Why did you not eat a mango?(तुमने आम क्यूँ नहीं खाया?)

Past Indefinite Tense के WH-Questions के अन्य उदाहरण:

उसने गाली कैसे दिया?
How did he abuse?

तुमने उसे कैसे पहचाना?
How did you recognize him?

उन लोगों ने हमारी मदद क्यों नहीं की?
Why did they not help us?

तुमने खाना क्यों नहीं बनाया?
Why didn’t you cook?

तुमने अपने देश की सेवा क्यों नहीं की?
Why didn’t you serve your country?

वह कैसे भाग गया?
How did he run away?

तुमने उसे कैसे पकड़ा?
How did you catch him?

तुमने उसे जाने क्यूँ नही दिया?
Why did you not let him go?

Uses of Past indefinite tense in Hindi

1. To express actions completed in past (भूतकाल में पूर्ण घटना को व्यक्त करने के लिए)

जैसे:-
मैंने खाया|
I ate.
वह गया|
He went.
उसने किताब पढ़ा|
He read the book.
वह कल मेरे पास आई|
She came to me yesterday.
वे लोग घर गए|
They went home.
उसने सलाह दी|
He advised.

2. To express actions going in the past, when one action is already continued the second takes place(भूतकाल में किसी कार्य के होते रहने का बोध कराने के लिए|(जब एक कार्य पहले से होता रहता है और दूसरा प्रारंभ होता है|)

जैसे:-
जब वह नाचती थी हमलोग गाते थे|
While she danced, we sang?
जब मै स्कूल जाता था तो मेरा छोटा भाई pubg खेलता था|
While i go to school, my younger brother played PUBG.
जब बारिश होती थी तो हमलोग घर पर रहते थे|
While it rained, We styed at home.
जब बच्चे खेलते थे तो माता-पिता देखते थे?
While the children played, the parents watched.

3. To express habitual actions in past(भूतकाल में कोई कार्य की आदत का बोध कराने के लिए)

जैसे:-

मैंने कभी सिगरेट को हाथ नहीं लगाया?
I never touched a cigarette.
वह मुझे हमेशा गाली देता था?
He always abused me?
उसने मुझे हमेशा सलाह दी?
He always advised me?
उसके पापा ऐसा कहा करते थे?
His father used to say so?

Past indefinite tense Chart in Hindi

Past Indefinte Tense(Simple Past Tense) chart

Homework

मैंने आपको Past indefinite tense को बहूत detail और गहराई से समझाने की कोशिश की और मुझे पूरा विश्वाश है की आपको Past indefinite tense अच्छी तरह से समझ आ गया होगा अब यहाँ पर कुछ Past indefinite tense के हिन्दी में वाक्य दिया गया है और इसे अंग्रेजी में अनुवाद करे ताकि आपको Past indefinite tense का concept अच्छी तरह से clear हो जाए|

श्याम घर गया|
उसने गरीबों को खिलाया|
मैंने यह काम किया|
वे लोग दौड़े|
क्या उसने तुम्हारी मदद नहीं की?
क्या उसने मुझे आमंत्रित किया?
मैंने कल ही अपना काम पूरा कर लिया?
उसने ठीक से नहीं बताया|
क्या वे लोग गए?
वे लोग कहाँ रह गए?
ज्योति कहाँ चली गयी?
आप यहाँ कैसे आये?
मैंने उससे कल मिला|
उसने मुझे बताया|
उसने एक नयी गाड़ी खरीदी|
वह मेरे पास आया?
लेकिन मैंने बात नहीं किया?

Tense » Next:- Past Continuous Tense

Share now on Whatsapp