टेंस एक बहूत बड़ा टॉपिक है English Grammar का इसलिए इसको अच्छी तरह से समझने के लिए जरूरी है की आप इसके भेदों एवं उपभेदो को एक एक करके अच्छी तरह से समझे और इसलिए आज मैं आपको Present Continuous Tense के बारे में detail में बताऊंगा जैसे की इसका, structure क्या होता है, इसके सकारात्मक, नकारत्मक एवं प्रश्नवाचक वाक्य को कैसे अंग्रेजी में अनुवाद करते है और भी बहूत कुछ तो चलिए शुरे करते है Present Continuous Tense के हिन्दी अर्थ से-
Present Continuous Tense in Hindi – निरंतर वर्तमान काल
Present Continuous Tense का हिन्दी होता है निरंतर वर्तमान काल और इसका मतलब होता है कि कोई भी काम अभी जारी है यानि की काम continue है| जैसे मैं खा रहा हूँ, वह सो रही है|, कुंदन दौड़ रहा है|, पापा ऑफिस जा रहे है|, मम्मी खाना बना रही है|, इत्यादि|
जब आप बोलते है कि वह सो रहा है| तो इससे स्पष्ट होता है कि जो कार्य सोने का वह जारी है वह पूर्ण नहीं हुआ है इसलिए Present Continuous Tense को Present Imperfect Tense या अपूर्ण वर्तमान काल भी कहते है|
Present Continuous Tense की पहचान
Present Continuous Tense यानि निरंतर वर्तमान काल के वाक्य में मुख्य क्रिया के साथ रहा है, रही है, रहे है, रहे हो, इत्यादि लगा रहते है|
जैसे-
मै खा रहा हूँ|
वह जा रही है|
सीता सो रही है|
वे लोग काम कर रहे है|, इत्यादि|
Structure of Present Continuous Tense in Hindi
Affirmative Sentence(सकारात्मक वाक्य):
S + is/am/are + V₄ + O.
Negative Sentence(नकारात्मक वाक्य):
S + is/am/are + not + V₄ + O.
Interrogative Sentence:
Is/Am/Are + S + V₄ + O.
Interrogative-Negative:
Is/Am/Are + S + not + V₄ + O.
WH-Questions:
Wh-words + is/am/are + S + V₄ + O.
Affirmative Sentence
Present Continuous tense के affirmative sentence का structure होता है-
S + is/am/are + V₄ + O.
सबसे पहले हमलोग subject को रखते है फिर subject के अनुसार is या am या are प्रयोग करते है और उसके बाद बाकि objects को रखते है|
जैसे- मै खा रहा हूँ| यहाँ पर subject है “मै” एवं क्रिया खाना(eat)| मै यानि की I के साथ लगता है am और eat का V4 होता है eating इसलिए वाक्य कुछ इस तरह से बनेगा- I am eating.
इसी तरह से Present Continuous tense के सकारात्मक वाक्य के कुछ और उदाहरण देखते है-
मैं पढ़ रहा हूं।
I am reading.
वे लोग अपना काम कर रहे हैं।
They are doing their work.
वह खा रही है।
She is eating.
राम नहा रहा है।
Ram is taking a bath.
मैं अंग्रेजी सीख रहा हूं।
I am learning English.
वर्षा नहीं हो रही है।
It is not raining.
कुंदन हंस रहा है।
Kundan is laughing.
वे लोग फिल्म देख रहे हैं।
They are watching a film.
हम लोग बाजार जा रहे हैं।
We are going to market.
बच्चे खेल रहे हैं।
Children are playing.
भैया गाड़ी धो रहे है।
Brother is washing the car.
Negative Sentence
वैसे वाक्य जिसमे नहीं का प्रयोग रहता है नकारात्मक वाक्य कहलाता है|
Present Imperfect Tense के नकारात्मक वाक्य के उदाहरण है-
वह नहीं पढ रहा है|, मैं तेज नहीं दौड़ रहा हूँ| बच्चे नहीं रो रहे है|, इत्यादि|
Present Continuous Tense के नकारात्मक वाक्य बनाने के लिए structure होता है-
S + is/am/are + not + V₄ + O.
Present Imperfect Tense के नकारात्मक वाक्य के अन्य उदाहरण:
मैं नहीं पढ़ रहा हूं
I am not reading.
वह नहीं खा रही है।
She is not eating.
सचिन नहीं खेल रहा है।
Sachin is not playing.
वे लोग काम नहीं कर रहे हैं।
They are not doing their work.
पापा अखबार नहीं पढ़ रहे हैं।
Papa is not reading the newspaper.
कुंदन जोर से नहीं हंस रहा है।
Kundan is not laughing loudly.
राम और सत्या नहीं आ रहे हैं।
Ram and Satya are not coming.
मैं कलम से नहीं लिख रहा हूं।
I am not writing with a pen.
मैं दिल्ली नहीं जा रहा हूं।
I am not going to Delhi.
तुम अपना काम नहीं कर रहे हो।
You are not doing your work.
वह दान नहीं दे रहा है।
He is not donating.
Interrogative Sentence
वैसे वाक्य जिसका उत्तर हमेशा “हाँ” या “नहीं” में होता है Interrogative sentence कहलाता है|
Present Continuous Tense के Interrogative sentence के उदाहरण है-
क्या वह पढ रहा है?, क्या मै तेज दौड़ रहा हूँ?, क्या बच्चे रो रहे है?, इत्यादि|
Present Continuous Tense के Interrogative sentence बनाने के लिए structure होता है-
Is/Am/Are + S + V₄ + O.
Present Imperfect Tense के Interrogative sentence के उदाहरण:
क्या वह खा रही है?
Is she eating?
क्या मैं पढ़ रहा हूँ?
Am I reading?
क्या वे लोग अपना काम कर रहे हैं?
Are they doing their work?
क्या तुम दिल्ली जा रहे हैं?
Are you going to Delhi?
क्या नंदनी सोने जा रही है?
Is Nandini going to sleep?
क्या पापा अखबार पढ़ रहे हैं?
Is Dad reading the newspaper?
क्या मम्मी सीरियल देख रही है?
Is mummy watching the serial?
क्या भैया गाड़ी चला रहे हैं?
Is brother driving a car?
क्या तुम सो रहे हो?
Are you sleeping?
क्या वे लोग सुन रहे हैं?
Are they listening?
क्या तुम अंग्रेजी सीख रहे हो?
Are you learning English?
क्या निक्कू अंग्रेजी बोल रहा है?
Is Nikku speaking English?
Interrogative-negative Sentence
जब Interrogative sentence में “नहीं” का प्रयोग रहता है तो वह Interrogative-negative sentence कहलाता है|
Interrogative-Negative sentence के उदाहरण है-
क्या वह नहीं पढ़ रहा है?, क्या मै तेज नहीं दौड़ रहा हूँ?, क्या बच्चे नहीं रो रहे है?, इत्यादि|
Present Imperfect Tense के Interrogative-negative sentence बनाने के लिए structure होता है- Is/Am/Are + S + not + V₄ + O.
Present Imperfect Tense के Interrogative-negative sentence के उदाहरण:
क्या मैं क्रिकेट नही खेल रहा हूँ?
Am I not playing cricket?
क्या सूरज का भाई गाली नही दे रहा है?
Is Suraj’s brother not abusing?
क्या वे लोग नहीं झगड़ रहे है?
Are they not quarreling?
क्या वह रोज जिम नहीं जा रहा है?
Is he not going to gym daily?
क्या राम का भाई काम नहीं कर रहा है?
Is Ram’s brother not doing his work?
क्या पुष्पा नहीं रो रही है?
Is Pushpa not crying?
क्या पापा ऑफिस नहीं जा रहे है?
Is papa not going to office?
क्या तुम्हारे भैया तुम्हे नहीं डांट रहे है?
Are your brother not scolding you?
क्या वह हॉस्पिटल नहीं जा रहा है?
Is he not going to hospital?
क्या कुंदन का भाई फुटबॉल नहीं खेल रहा है?
Is kundan’s brother not playing football?
Wh-Questions
जब वाक्य में Wh-words का प्रयोग रहता है तो वह Wh-Family के वाक्य कहलाते है या Wh-questions कहते है|
Wh-Questions के उदाहरण है-
वह क्या पढ़ रहे है?, बच्चे क्यों रो रहे है?, आप कहाँ रह रहे हो?, इत्यादि|
Present Continuous Tense के Wh-Questions बनाने के लिए structure होता है-
Wh-words + is/am/are + S + V₄ + O.
Present Imperfect Tense के WH-Questions के उदाहरण:
आप क्या बोल रहे है?
What are you saying?
वह कहां जा रही है?
Where is she going?
तुम कब आ रहे हो?
When are you coming?
साहिल का भाई क्या कर रहा है?
What is Saahil’s brother doing?
सर कौन सा चैप्टर पढ़ा रहे है?
Which chapter is Sir teaching?
तुम क्यो रो रहे हो?
Why are you crying?
वे लोग क्या कर रहे है?
What are they doing?
आप कब आ रहे है?
When are you coming?
धर्मेंद्र का भाई कहां जा रहा है?
Where is Dharmendra’s brother going?
आपलोग क्यों लड़ रहे है?
Why are you quarreling?
सिया क्या कर रही है?
What is Siya doing?
वह क्या कह रही है?
What is she doing?
वे लोग गोआ से कब आ रहे है?
When are they coming from Goa?
Uses of Present Continuous tense in Hindi
अब Present Imperfect Tense के कुछ प्रयोग को देखेंगे जो हमलोग दैनिक जीवन में करते है-
1. निकट भविष्य में होने वाली निश्चित कार्यक्रम/योजना को बताने के लिए:
जैसे-
वह कल ही एक बाइक खरीदेगा(खरीदने जा रहा है)|
He is buying a bike tomorrow.
हमलोग अगले सप्ताह केरला जा रहे है|
We are going to Kerala next week.
2. भविष्य के इरादे बताने के लिए-:
जैसे-
मै कल एक नई गाडी खरीदूंगा(खरीदने जा रहा है)|
I am going to buy a new car tomorrow.
हम लोग मैच खेलने जा रहे है|
We are going to play the match.
3. वर्तमान में अस्थायी कार्य-व्यापार की अभिव्यक्ति के लिए:
जैसे-
आजकल अखबार में सिर्फ राजनितिक समाचार आ रहा है|
The newspapers are giving mostly political news these days.
हमलोग इन दिनों बिजली की समस्या झेल रहे है|
We are facing electricity problem these days.
Present Continuous Tense Chart in Hindi

Homework
अगर आप यहाँ तक आ गए है तो इसका मतलब की आप सच में अपनी अंग्रेजी सुधारना चाहते है इसलिए यहाँ पर मैंने सामान्य वर्तमान काल के कुछ वाक्य दिए है जिसे आप हल करे ताकि आपका concept अच्छी तरह से clear हो जाए|
वह क्यूँ चिल्ला रही है|
क्या वह सो रही है?
नंदिनी तुम्हे क्यूँ बुला रही है?
क्या तुम आ रहे हो?
दीदी कॉलेज जा रही है|
क्या राम का भी बाजार जा रहा है?
बच्चे शोरगुल नहीं कर रहे है|
वह सच बोल रहा है।
क्या तुम अंग्रेजी सीख रहे हो?
राम झूठ बोल रहा है|
राम बहूत तेज दौड़ रहा है|
क्या वह जोड़ जोड़ से रो रही है?
हाँ, मै सच बोल रहा हूँ|
वह तुम्हे बुला रही है|
नहीं, वे लोग झूठ बोल रहे है|
लड़के शरारत कर रहे है|
राम एक किताब लिख रहा है|
वे लोग एक घर बना रहे है|
मैं एक कैमरा खरीदने जा रहा हूँ|
आजकल बच्चे बहूत बात कर रहे है|