Home » Tense » Present indefinite tense

Present Indefinite Tense in Hindi – सामान्य वर्तमान काल

Last Updated on June 2, 2022 by Spoken Class

आज मैं आपको Present Indefinite Tense जिसे हिन्दी में सामान्य वर्तमान काल कहते है के बारे में विस्तार से पढेंगे इसके पहचान, structure, और प्रयोग के बारे में जानेगे तो चलिए शुरू करते है-

Present indefinite tense or Simple present tense – सामान्य वर्तमान काल

Present Indefinite Tense को हिन्दी में सामान्य वर्तमान काल कहते है और इससे यह बोध होता है कि कोई काम वर्तमान समय में सामान्य रूप से होता है(इसलिए इसे Simple present tense भी कहते है|) या काम अनिश्चित है यानि की काम हो रहा है या काम पूरी तरह से ख़त्म हो गयी है यह मालूम नहीं पड़ता है|

जैसे- राम खाता है|(यहाँ पर काम अनिश्चित है ठीक से पता नहीं चल रहा कि काम ख़त्म हो गया या हो रहा है अगर काम हो रहा होता तो वाक्य होता “राम खा रहा है|” अगर काम ख़त्म हो गया होता तो वाक्य होता “राम खा चुका है|” लेकिन राम खाता है इससे अच्छी तरह से नहीं पता चल रहा की काम हो रहा है या ख़त्म हो गया यह अनिश्चित है इसलिए यह वाक्य Present indefinite tense का है|)

Present Indefinite Tense के अन्य उदाहरण
सूर्य पूरब में उगता है|(वर्तमान समय में सामान्य रूप से होता है|)
लड़के स्कूल जाते है|(अनिश्चित)
मैं पढता हूँ|(अनिश्चित), इत्यादि|

सबसे पहले टेंस को पढ़े ताकि अच्छे से समझ आ सके सब कुछ.

Present indefinite tense की पहचान

Present indefinite tense के वाक्य में मुख्य क्रिया के साथ में ता है, ती है, ते हैं, इत्यादि लगा रहता है|
जैसे- वह आता है|
सीता गाती है|
बच्चे खेलते है|
वे लोग नहीं जाते है|
राम क्रिकेट क्यूँ खेलता है?, इत्यादि|

Structure of Present indefinite tense

Affirmative Sentence(सकारात्मक वाक्य):
Sub + V₁/V₅+ obj.

Negative Sentence(नकारात्मक वाक्य):
Sub + do/does + not + V₁ + obj.

Interrogative Sentence:
Do/Does + S + V₁ + obj.

Interrogative-Negative:
Do/Does + S + not + V₁ + obj.

WH-Questions:
Wh-words + do/does + S + V₁ + obj.

Affirmative Sentence

Present indefinite tense के affirmative sentence का structure होता है-
Sub + V₁/V₅+ obj.

सबसे पहले हमलोग subject को रखते है फिर subject के अनुसार verb का 1st form(V₁) या verb का 5th form(V₅) प्रयोग करते है और उसके बाद बाकि objects को रखते है|

जैसे- राम खाता है| यहाँ पर “राम” है subject और verb है “खाता(खाना-eat)” और यहाँ पर कोई object नहीं है इसलिए सबसे पहले subject रखेंगे Ram फिर verb का 1st form या verb की 5th form use करेंगे चुकी राम third person singular noun है इसलिए यहाँ पर V₅(eat+s) प्रयोग होगा और वाक्य बानेगा Ram eats.

इसी तरह से Present indefinite tense के सकारात्मक वाक्य के कुछ और उदाहरण देखते है-

मैं खेलता हूँ|
I play.

सूर्य पूरब में उगता है|
The sun rises in the east.

वह खेलता है|
He plays.

वे लोग सोते है|
They sleep.

लड़के स्कूल जाते है|
The boys go to school.

वह सच बोलता है|
He speaks truth.

मैं पढता हूँ|
I read.

अलोक सर अंग्रेजी पढ़ाते है|
Alok sir teaches English.

शिवम रामायण पढता है|
Shivam reads Ramayana.

नंदिनी मुझे पसंद करती है|
Nandini likes me.

वे लोग तेज दौड़ते है|
They run fast.

पुष्पा मंदिर जाती है|
Pushpa goes to temple.

Negative Sentence

वैसे वाक्य जिसमे नहीं का प्रयोग रहता है नकारात्मक वाक्य कहलाता है|

Present Indefinite Tense के नकारात्मक वाक्य के उदाहरण है-
वह नहीं पढता है|, मैं तेज नहीं दौड़ता हूँ| बच्चे नहीं रोते है|, इत्यादि|

Present Indefinite Tense के नकारात्मक वाक्य बनाने के लिए structure होता है-
S + do/does + not + V₁+ O.

Singular subject के साथ does का प्रयोग होता है और Plural subject के साथ do का एवं हमेशा क्रिया का 1st form प्रयोग करते है 5th form का प्रयोग कभी नहीं करते|
जैसे-
वह नहीं पढता है| – यहाँ पर subject है “वह” जो की singular है यानि की एक है इसलिए इसके साथ does का प्रयोग होगा और verb है पढ़ना तो वाक्य इस तरह से बनेगा|

आजकल do not एवं does not के बदले क्रमश: don’t एवं doesn’t प्रयोग बहूल रूप से होता है|

Present Indefinite Tense के नकारात्मक वाक्य के अन्य उदाहरण:

वह स्कूल नहीं जाती है|
She does not go school.

मम्मी खाना नहीं बनाती है|
Mummy doesn’t cook food.

मैं विज्ञान नहीं पढाता हूँ|
I do not teach Science.

राधा मुझे पसंद नहीं करती है|
Radha doesn’t like me.

वे लोग बाजार नहीं जाते है|
They do not go to market.

मैं पत्र नहीं लिखता हूँ|
I don’t write a letter.

राम का भाई गाली नहीं देता है|
Ram’s brother doesn’t abuse.

पापा मुझे नहीं डांटते है|
Dad doesn’t scold me.

कुंदन रामायण नहीं पढ़ता है|
Kundan doesn’t read the Ramayana.

वे लोग चाय पसंद नहीं करते है|
They don’t like tea.

मैं उनलोगों को पसंद नहीं करता हूँ|
I don’t like them.

Interrogative Sentence

वैसे वाक्य जिसका उत्तर हमेशा “हाँ” या “नहीं” में होता है Interrogative sentence कहलाता है|

Present Indefinite Tense के Interrogative sentence के उदाहरण है-
क्या वह पढता है?, क्या मै तेज दौड़ता हूँ?, क्या बच्चे रोते है?, इत्यादि|

Present Indefinite Tense के Interrogative sentence बनाने के लिए structure होता है-
Do/Does + S + V₁+ obj
?

Singular subject के साथ does का प्रयोग होता है और Plural subject के साथ do का एवं हमेशा क्रिया का 1st form प्रयोग करते है 5th form का प्रयोग कभी नहीं करते|
जैसे-
क्या वह पढता है| – यहाँ पर subject है “वह” जो की singular है यानि की एक है इसलिए इसके साथ does का प्रयोग होगा और verb है पढ़ना तो वाक्य इस तरह से बनेगा|

Present Indefinite Tense के Interrogative sentence के अन्य उदाहरण:

क्या मै गाली देता हूँ?
Do i abuse?

क्या अनमोल सर मैथ पढ़ते है?
Does Anmol sir teach math?

क्या आप अंग्रेजी सीखते है?
Do you learn Englsih?

क्या वह मंदिर जाती है?
Does she go to temple?

क्या वे लोग नई दिल्ली में रहते है?
Do they live in New Delhi?

क्या तुम कॉफ़ी पसंद करते हो?
Do you like coffee?

क्या श्याम कॉलेज जाता है?
Does shyam goes to college?

क्या वह मुझे पसंद करती है?
Does she like me?

क्या रॉकी गाली देता है?
Does Rockee abuse?

क्या वे लोग बाजार जाते है?
Do they go to market?

क्या मैं तुम्हे परेशान करता हूँ?
Do i tease you?

क्या तुम बाइक तेज चलाते हो?
Do you drive a bike?

Interrogative-Negative

जब Interrogative sentence में “नहीं” का प्रयोग रहता है तो वह Interrogative-negative sentence कहलाता है|

Interrogative-Negative sentence के उदाहरण है-
क्या वह नहीं पढ़ता है?, क्या मै तेज नहीं दौड़ता हूँ?, क्या बच्चे नहीं रोते है?, इत्यादि|

Present Indefinite Tense के Interrogative-negative sentence बनाने के लिए structure होता है-
Do/Does + S + not + V₁ + O?

Singular subject के साथ does का प्रयोग होता है और Plural subject के साथ do का एवं हमेशा क्रिया का 1st form प्रयोग करते है 5th form का प्रयोग कभी नहीं करते| Interrogative-negative sentence में not का प्रयोग हमेशा subject के तुरंत बाद होता है कुछ बच्चे verb के बाद not का इस्तेमाल करते है जो सरासर गलत है इस बात को अच्छी तरह से याद रखे| verb के बाद not का प्रयोग सिर्फ negative वाक्य में होता है|

जैसे-
क्या वह नहीं पढता है| – यहाँ पर subject है “वह” जो की singular है यानि की एक है इसलिए इसके साथ does का प्रयोग होगा और verb है पढ़ना तो वाक्य इस तरह से बनेगा|

Present Indefinite Tense के Interrogative-negative sentence के अन्य उदाहरण:

क्या आप बाजार नहीं जाते है?
Do you not go to market?

क्या बच्चे नहीं रोते है?
Do the children not cry?

क्या आप चाय नहीं पीते है?
Do you not take tea?

क्या दीदी खाना नहीं बनाती है?
Does sister not cook?

क्या आप अंग्रेजी नहीं बोलते है?
Do you not speak English.

क्या वे लोग सुबह नहीं उठते है?
Do they not gate up in the morning.

क्या कुन्दन का भाई गाली नहीं देता है?
Does Kundan’s brother not abuse?

क्या तुम संस्कृत नहीं पढ़ते हो?
Do you not study Sanskrit?

क्या मै अंग्रेजी नहीं पढाता हूँ?
Do i not teach English?

क्या रोहन के पापा ऑफिस नहीं जाते है?
Does Rohan’s father not go to office?

क्या तुम नहीं चिल्लाते हो?
Do you not shout?

क्या वह नहीं रोती है?
Does she not cry?

Wh-Questions

जब वाक्य में Wh-words का प्रयोग रहता है तो वह Wh-Family के वाक्य कहलाते है या Wh-questions कहते है|

Wh-Questions के उदाहरण है-
वह क्या पढ़ता है?, बच्चे क्यों रोते है?, आप कहाँ रहते हो?, इत्यादि|

Present Indefinite Tense के Wh-Questions बनाने के लिए structure होता है-
WH-words + do/does + S + <not> + V₁ + O?

Singular subject के साथ does का प्रयोग होता है और Plural subject के साथ do का एवं हमेशा क्रिया का 1st form प्रयोग करते है 5th form का प्रयोग कभी नहीं करते| WH-questions में not का प्रयोग हमेशा subject के तुरंत बाद होता है कुछ बच्चे verb के बाद not का इस्तेमाल करते है जो सरासर गलत है इस बात को अच्छी तरह से याद रखे| verb के बाद not का प्रयोग सिर्फ negative वाक्य में होता है|

Present Indefinite Tense के WH-Questions के अन्य उदाहरण:

वह कब स्कूल जाता है?
When does he go to school?

वह क्यों दौड़ता है?
Why does he run?

तुम क्या करते हो?
What do you do?

वे लोग कहां रहते है?
Where do they live?

कुंदन क्यों बात करता है?
Why does Kundan talk?

आपलोग क्यों झगड़ते है?
Why do you quarrel?

तुम कब उठते हो?
When do you get up?

खुशबू कब सोती है?
When does Khushboo sleep?

अविनाश का भाई क्यों गाली देता है?
Why does Avinash’ brother abuse?

तुम अपने भाई को क्यों डांटते हो?
Why do you scold your brother?

आपके पापा कब ऑफिस जाते है?
When does your father go to office?

आप रोज gym क्यूं जाते हो?
Why do you go to gym everyday?

Uses of Present indefinite tense in Hindi

अब Present indefinite tense के कुछ प्रयोग को देखेंगे जो हमलोग दैनिक जीवन में करते है-

To express universal truth: विश्वव्यापी सत्य को बतलाने के लिए Present indefinite tense का प्रयोग किया जाता है|
जैसे-
सूर्य पूरब में उगता है|
The sun rises in the east.
चंद्रमा प्रकाश देता है|
The moon gives light.
सूर्य पश्चिम में उगता है|
The sun sets in the west.

To express habitual actions: आदत या स्वभाव की अभिव्यक्ति के लिए भी Present indefinite tense का प्रयोग किया जाता है|
जैसे-
बच्चा दूध पिता है| (स्वभाव)
A child drinks milk.
मैं हमेशा समय पर आता हूँ| (आदत)
I always come on time.
शेर मांस खाता है| (स्वभाव)
A lion eats flesh.
मैं चाय पसंद करता हूँ|(आदत)
I like tea.

To express permanent actions: किसी भी स्थायी कार्य व्यपार की अभिव्यक्ति के लिए भी Present indefinite tense का प्रयोग किया जाता है|
जैसे-
मैं केरला में रहता हूँ|
I live in Kerala.
स्वतंत्रा दिवस 15 अगस्त को पड़ता है|
Independence day falls on 15th August.
मच्छर काटने से मलेरिया होता है|
Mosquito bite causes malaria.
धुम्रपान करने से कैंसर होता है|
Smoking causes cancer.

To express routined actions: किसी भी नियमित कार्य-व्यपार को बतलाने के लिए Present indefinite tense का प्रयोग किया जाता है|
जैसे-
मैं रोज स्कूल जाता हूँ|
I go to school daily.
सीता रोज मंदिर जाती है|
Sita goes to temple everyday.
वे लोग हर रोज फिल्मे देखते है|
They watch movies everyday.
राम पांच बजे उठता है|
Ram gates up at 5AM.

Present indefinite tense Chart in Hindi

Present indefinite tense Chart in Hindi
Present indefinite tense Charts in Hindi

Homework

मैंने आपको Present indefinite tense को बहूत detail और गहराई से समझाने की कोशिश की और मुझे पूरा विश्वाश है की आपको Present indefinite tense अच्छी तरह से समझ आ गया होगा अब यहाँ पर कुछ Present indefinite tense के हिन्दी में वाक्य दिया गया है और इसे अंग्रेजी में अनुवाद करे ताकि आपको Present indefinite tense का concept अच्छी तरह से clear हो जाए|

वे लोग तेज दौड़ते है|
मै रोज नहाता हूँ|
कुसुम रोज स्कूल जाती है|
कोमल का भाई शरारत नहीं करता है|
मम्मी नहीं डांटती है|
क्या तुम्हरा भाई रोज स्कूल जाता है?
वह ऑफिस क्यों नहीं जाता है?
आप क्या करते है?
वे लोग बाजार कब जाते है?
वह रोज नहीं दौड़ता है|

राम का भाई गाली नहीं देता है|
मै रामायण पढता हूँ|
आप कब सोते है?
वह झगड़ा करता है|
मै झगडा नहीं करता हूँ|
राम का भाई रोज कॉलेज जाता है|
रम्भा रोज मंदिर नहीं जाती है|
क्या आपलोग रोज काम करते है?
क्या आप अंग्रेजी बोलते है?
पापा अखबार पढ़ते है|

Next- Present Continuous Tense

Share now on Whatsapp