Last Updated on June 2, 2022 by Spoken Class
What is a Proper noun in Hindi, Proper noun definition, Proper noun examples list, Proper noun rules, Proper noun exercises, and quizzes.
क्या आपको भी Proper Noun समझने में कठिनाई होती है? क्या आप इसे वाक्य में नही पहचान पाते कोई बात नही आज आप सीखेंगे की Proper Noun होता क्या है? वह भी बहुत detail में|
Proper noun definition in Hindi and English
Proper noun को ठीक से समझने के लिए जरुरी है कि इसके परिभाषा को देख ले इससे proper noun को समझना काफी आसान हो जायेगा यहाँ पर proper noun का definition हिंदी और English दोनो में दिया गया है ताकि आपको समझने में आसानी हो|
Proper noun definition in English
The name of a particular person, place or thing is known as a proper noun.
Example: Ram Nath Kovind, Mahatma Gandhi, Valmiki, India, Dubai, etc.
Proper noun definition in Hindi
किसी भी व्यक्ति, वस्तु या जगह के खास नाम को व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते है।
उदहारण- राम नाथ कोविंद, महात्मा गाँधी, वाल्मीकि, भारत, दुबई, इत्यादि|
Proper noun examples
Proper names-
Raunak- किसी लड़के का नाम
Kusum- किसी लड़की का नाम
Ram Bahadur- किसी व्यक्ति का नाम
Tommy – किसी कुत्ते का नाम।
Proper places-
New Delhi, New York, India, United States of America, North America, Mumbai, Pune, Africa.
Proper things-
Sansad Bhawan(सांसद भवन) – एक खास building का नाम
Jupiter(बृहस्पति) – एक खास ग्रह का नाम
Lotus Temple – एक खास building का नाम
Gita(गीता) – एक खास किताब का नाम
Proper noun rules
Proper noun के दो सिंपल सा रूल हमेशा याद रखे
1. Proper nouns के पहले a/an का प्रयोग नहीं होता है
जैसे –
He lives in a New Delhi.(गलत)
He lives in New Delhi.(सही)
She is a Sita. (गलत)
She is Sita. (सही)
I am going to a NewYork. (गलत)
I am going to Newyork. (सही)
2. Proper noun का दूसरा सिंपल सा rule होता है कि इसका हमेशा पहला अक्षर हमेशा capital लेटर होता है चाहे यह वाक्य में कहीं पर भी आए।
इसे वाक्य में देखते है –
I am going to Mumbai.
Mumbai is capital of Maharashtra.
इस वाक्य में मुंबई और महाराष्ट्र दोनो Proper noun है।
कुछ nouns ऐसे होते है जो लगते है कि proper noun है और उसे capitalize फॉर्मेट में लिखा जाना चाहिए लेकिन English grammar उसे proper noun नहीं मानता और उसे lower case में हीं लिखा जाता है इसलिए यह भी जानना जरुरी है कि किसे capitalize फॉर्म में लिखना है और किसे नहीं ताकि आप गलती करने से बचे|
- Subjects के नाम proper noun नही होता है यह common noun होते है इसलिए physics, chemistry, math, biology इत्यादि subjects के नाम को capitalize नही करते है।
- लेकिन Language के नाम Hindi, English, Chinese, यह सब proper noun है इसलिए वाक्य में इसे capitalize करते है।
- दिन के नाम proper noun होते है इसलिए इसे sentence में capitalize किया जाता है Sunday, Monday, Tuesday.
- लेकिन दिन के समय के period जैसे कि morning, afternoon, evening यह सब proper noun नही है बल्कि common noun है इसलिए इसे sentence में capitalize नही करते है।
- महीनो के नाम, January, February, March, proper noun है।
- Season(ऋतु) के नाम जैसे spring, autumn, summer, common noun की तरह प्रयोग होता है इसलिए इन्हे sentence में capitalize नही किया जाता है।
- Directions के नाम east, west, south, यह सब proper noun नही है।
Proper noun chart
