Last Updated on June 2, 2022 by Spoken Class
May(सकना) का प्रयोग मुख्य रूप से किसी व्यक्ति से permission (अनुमति) मांगने के लिए किया जाता है।
और इसका इस्तेमाल आप बचपन से हीं करते आ रहे है याद कीजिये जब आप class 6 या 7 में थे और मैडम आपको class में पढ़ा रही थी और आपको कोई काम से बाहर जाना होता था तो आप मैडम से क्या बोलते थे?
May I go out madam? (मैडम, क्या मै बाहर जा सकता हूँ?)
और मैडम के अनुमति के बाद आप बाहर चल जाया करते थे और आने वक़्त क्या बोलते थे जब आपको class में entry चाहिए था तो।
May I come in madam? (क्या मै अंदर आ सकता हूँ मैडम?)
तो आप समझ गए होंगे कि may का प्रयोग polite तरीके से अनुमति मांगने के लिए किया जाता है।
और इसका प्रयोग आप सिर्फ स्कूल में हीं नहीं कर सकते रोज की बोलचाल के वाक्य में भी कर सकते है तो चलिए आपको बताते कैसे?
May I + (main verb)?
क्या मै यह काम कर सकता हूँ/सकतीहूँ?
| यहाँ पर हमेशा ध्यान रखियेगा कि may I के बाद हमेशा एक main verb हीं आएगा यानि कि verb का first form(V1).
May I talk to you?
क्या मै आपसे बात कर सकता हूँ?
May I leave?
क्या मै जा सकता हूँ?
May I go out?
क्या मै बाहर जा सकता हूँ?
May I speak to them?
क्या मै उनलोगों से बात कर सकता हूँ?
May I ask you a question?
क्या मै आपसे एक प्रश्न पूछ सकता हूँ?
May I wait here until then?
क्या मैं तब तक यहीं रुक सकता हूँ?
May I borrow your bike?
क्या मैं आपकी बाइक उधार ले सकता हूँ?
May I see it?
क्या मै इसे देख सकता हूँ?
May I touch this?
क्या मै इसे छू सकता हूँ?
May I read the letter?
क्या मै पत्र पढ़ सकता हूँ?
May I go outside?
क्या मै बाहर जा सकता हूँ?
May I stay here?
क्या मै यहाँ रुक सकता हूँ?
May I go to the party?
क्या मै पार्टी मे जा सकता हूँ?
May I see this map?
क्या मै इस नक्से को देख सकता हूँ?