अंग्रेजी में Simple sentences का बहूत महत्व है क्यूंकि आम बोलचाल में सरल वाक्य का प्रयोग बहुल रूप से होता है और आज मैं आपको इसके बारे में detail बताउंगा कि simple sentences को कैसे पहचानते है? और simple sentences के कितने प्रकार होते है? और क्या rules होती है इन वाक्यों को बनाने की|
Simple sentences – Introduction
सरल वाक्य उन वाक्यों को कहते है जिस वाक्य में कर्ता द्वारा कोई काम नहीं किया जाता है| सरल वाक्यों में कोई भी क्रिया नहीं होती है| अक्सर इस वाक्य के माध्यम से अधिकार, अवस्था, इत्यादि का बोध होता है|
जैसे इन वाक्यों पर गौर करे-
मेरे पास एक किताब है| (यहाँ पर कोई भी काम नहीं हो रहा है लेकिन अधिकार की बात हो रही है|)
मै एक किताब पढ़ रहा हूँ| (यहाँ “मैं” द्वारा एक काम हो रहा है “पढ़ना” इसलिए यह एक simple sentence नहीं है|
मैं खुश हूँ| (यहाँ पर भी कर्ता “मैं” द्वारा कोई भी काम नहीं हो रहा है यह सिर्फ एक अवस्था है|)
वह सुन्दर है| (यहाँ पर भी कर्ता “वह” द्वारा कोई भी काम नहीं हो रहा है|)
Simple sentences – Examples
Simple sentences के कुछ और उदाहरण निचे दिया गया है ताकि आपको समझने में आसानी हो-
वे लोग खुश थे| (कोई क्रिया नहीं है)
वे लोग ख़ुशी मना रहे थे| (verb है ख़ुशी मनाना इसलिए यह एक simple sentence नहीं है|)
मैं दुखी था| (कोई क्रिया नहीं)
मेरे पास एक कार होगा| (कोई क्रिया नहीं है बल्कि अधिकार की बात हो रही है)
मै कार चला रहा हूँ| (इस वाक्य में क्रिया है चलाना इसलिए यह एक simple sentence नहीं है|
वह दयालु है| (यहाँ पर कोई काम नहीं हो रहा है)
मेरे पापा एक किसान है| (कोई क्रिया नहीं है)
वह एक student है| (यहाँ पर भी subject क्या कर रहा है नहीं बताया गया है इसलिए यह एक सरल वाक्य है)
कुंदन बीमार था| (कोई क्रिया नहीं)
किताब टेबल पर है| (यहाँ पर कोई काम नहीं हो रहा है)
मेरे दो भाई है| (यहाँ पर कोई काम नहीं हो रहा है)
उसकी तीन बहने है| (कोई क्रिया नहीं)
वह कामचोर है| (यहाँ पर कोई काम नहीं हो रहा है)
वह मेरे साथ थी| (कोई क्रिया नहीं)
इसे भी पढ़े:
संज्ञा किसे कहते है एवं कितने प्रकार के होते है?
Verb किसे कहते है?
This, That, These और Those का प्रयोग हिन्दी में|
Types of Simple sentences
Simple sentences के तीन प्रकार होते है|
1. Present simple sentences: इन वाक्यों के अन्त में है, हैं, हो, हूँ, पास है, में है का प्रयोग होता है।
2. Past simple sentences: इन वाक्यों के अन्त में था, थे, थी, पास था, में थी का प्रयोग होता है।
3. Future simple sentences: इन वाक्यों के अन्त में होगा, होगी, होंगे, पास होगा, पास होगी, में होगा का प्रयोग होता है।
Present Simple sentences
वैसी सरल वाक्य जिसमे वर्तमान समय का बोध रहता है उसे Present simple sentences कहते है| इन वाक्यों के अंत में हूँ. है, हो, पास है, में है इत्यादि का प्रयोग रहता है|
Present Simple sentences को बनाने के लिए helping verb(सहायक क्रिया) is, am, are, have और has का प्रयोग किया जाता है|
Affirmative:
मै खुश हूँ| – I am happy.
वे लोग उदास है| – They are sad.
मेरे पास एक कार है| – I have a car.
उसके दो भाई है| – He has two brothers.
वे लोग कामचोर है| – They are lazy.
मैं कमजोर नहीं हूँ| I am not weak.
Negative:
मै खुश नही हूँ| – I am not happy.
वे लोग उदास नही है| – They are not sad.
मेरे पास एक कार नही है| – I don’t have a car.
उसके दो भाई नही है| – He doesn’t have two brothers.
सीता चंचल नहीं है| Sita is not active.
मुकेश तेज नहीं है| Mukesh is not intelligent.
Interrogative:
क्या मै खुश हूँ?
Am I happy?
क्या वे लोग उदास नहीं है?
Are they not sad?
क्या मेरे पास एक कार नहीं है?
Do I not have a car?
क्या उसके दो भाई है?
Does he have two brothers?
क्या तुम्हारे पास एक pen है?
Do you have a pen?
Wh-questions:
मै क्यूँ खुश हूँ?
How am I happy?
वे लोग क्यों उदास है?
Why are they sad?
मेरे पास एक कार क्यूँ नहीं है?
Why do I not have a car?
तुम्हारे पास एक pen क्यूँ नहीं है?
Why do you not have a pen?
राहुल खुश क्यूँ है?
Why is Rahul happy?
सुभाष तेज क्यूँ नहीं है|
Why is Subhash not intelligent?
इसे भी पढ़े:
Verb किसे कहते है?
Pronoun कितने प्रकार के होते है?
This, That, These और Those का प्रयोग सीखे|
Past Simple sentences
वैसी सरल वाक्य जिसमे बिते हुए समय का बोध रहता है उसे Past simple sentences कहते है| इन वाक्यों के अंत में था, थे, थी, पास था, पास थी इत्यादि का प्रयोग रहता है|
Past Simple sentences को बनाने के लिए helping verb(सहायक क्रिया) was, were और had का प्रयोग किया जाता है|
Affirmative:
मै खुश था|- I was happy.
वे लोग उदास थे| – They were sad.
वह बेईमान था| – He was dishonest.
मेरे पास तो गायें थी| – I had two cows.
वे लोग शांत थे| – They were quiet.
बच्चे भूखे थे| – Children were hungry.
Negative:
मै खुश नहीं था|- I was happy.
वे लोग उदास नहीं थे| – They were sad.
वह बीमार नहीं थी| – She was not sick.
वे लोग के पास चार गाये नहीं थी| – They did not have four cows.
कुसुम एक कामचोर लड़की नहीं थी| – Kusum was not a lazy girl.
राम का भाई चोर नहीं था| – Ram’s brother was not a thief.
Interrogative:
क्या वह खुश था? – Was he happy?
क्या वे लोग उदास थे? – Were they sad?
क्या सीता मौन थी? – Was Sita silent?
क्या कुंदन का भाई ईमानदार नहीं था? – Was Kundan’s brother not honest?
क्या तुम्हारे पास दो लैपटॉप नहीं था? – Did you not have two laptops?
क्या राम के पास एक हाथी था? – Did Ram not have an elephant?
Wh-questions:
वह खुश क्यों नहीं था? – Why was he not happy?
वे लोग उदास कब थे? – When were they sad?
मै बीमार कहाँ था? – Where was i sick?
तुम्हारे पास दो मोबाइल क्यों था? – Why did you have two mobiles?
कार्तिक शांत क्यों नहीं था? – Why was Kartik not calm?
शुशांत के पास एक घड़ी क्यों नहीं थी? – Why did Shushant not have a watch?
इसे भी पढ़े:
Use of it in Hindi – इट का प्रयोग सीखे आसान भाषा में|
क्रिया विशेषण क्या होती है?
Tense in Hindi
Future Simple sentences
वैसी सरल वाक्य जिसमे आने वाले समय का बोध रहता है उसे Future simple sentences कहते है| इन वाक्यों के अंत रहेगा, रहेगी, रहेंगे, पास रहेगा इत्यादि का प्रयोग रहता है|
Future Simple sentences को बनाने के लिए helping verb(सहायक क्रिया) will be और will have का प्रयोग किया जाता है|
Affirmative:
बच्चे स्कूल में होंगे| – Children will be in school.
अनन्या घर पर होगी| – Ananya will be at home.
उसके पास दो कुत्ते होंगे| – He will have two dogs.
कमरे में खिड़की होगा| – The room will have a window.
राम के दो भाई होंगे| – Ram will have two brothers.
Negative:
वह खुश नहीं होगी| – He will not be happy.
वे लोग उदास नहीं होंगे| – They will not be sad.
उसका भाई चोर नहीं होगा| – His brother will not be a thief.
वह समझदार नहीं होगा| – He will not be wise.
कुसुम के पास चार गायें नहीं होगी| – Kusum will not have four cows.
Interrogative:
क्या वह खुश नहीं होगी? – Will she not be happy?
क्या वे लोग उदास नहीं होंगे? – Will they not be sad?
क्या उसके पास दो एकड़ जमीन नहीं होगा? – Will he not have two acres of land?
क्या वह अमीर नहीं होगा| – Will he not be rich?
क्या अनिकेत का भाई चोर होगा? – Will Aniket’s brother be a thief?
Wh-questions:
वह खुश क्यूँ नहीं होगी? – Why will she not not happy?
वे लोग उदास क्यों होंगे? – Why will they be sad?
उसके पास दो मकान कैसे होगा? – How will he have two houses?
सविता बीमार क्यूँ होगी? – Why will Savita be sick?
वह शांत क्यों नहीं होगा? – Why will he not be quiet?