Profession का हिन्दी अर्थ होता है पेशा, व्यवशाय यानि कि आप क्या करते हो?
आज आप सीखेंगे कि जब कोई आपसे यह सवाल करे
What do you do?(हिन्दी अर्थ- आप क्या करते हो?)
तो आप इसका जवाब English में कैसे देंगे-
आप आसानी से 3 तरह से इस सवाल का जवाब दे सकते है जो है-
I’m + profession.
I’m in + field.
I work at + company.
एक-एक करके मैं आपको detail में समझाता हूँ|
I’m + profession.
यह सबसे आसन तरीका है बताने का की आप क्या करते हो या आप क्या हो?
बस आप I’m के बाद profession का English word प्रयोग करते हो उदाहरण से समझे-
I’m + profession.
I’m a Student.
मै एक छात्र हूँ|
I’m an engineer.
मै एक इंजिनियर हूँ|
I’m a magician.
मै एक जादूगर हूँ|
I’m an Entrepreneur.
मै एक एंत्रेप्रेन्यूर हूँ|
I’m an accountant.
मै एक अकाउंटेंट हूँ|
I’m a teacher.
मै एक शिक्षक हूँ|
I’m in + field.
दूसरा आसन तरीका है What do you do? सवाल का जवाब देने का कि आप जिस क्षेत्र में काम करते हो उसके बारे में बता दो|
जैसे आप यह कहने के बजाय कि मै एक शिक्षक हूँ| आप यह भी कह सकते है कि मै शिक्षा के क्षेत्र में काम करता हूँ|
जब आप अपना specific पेशा नहीं बताना चाहते हो तो आप I’m in + field. का प्रयोग करके अपना पेशा बता दे|
उदाहरण देखे-
I’m in + field.
I’m in banking.
मै बैंकिंग के क्षेत्र में काम करता हूँ|
I’m in education.
मै शिक्षा के क्षेत्र में काम करता हूँ|
I’m in finance.
मै फाइनेंस के क्षेत्र में काम करता हूँ|
I work at + company.
जब आपको यह बताना पड़े कि आप कौन सी कंपनी में काम करते हो तो बोलेंगे-
I work at + company.
जैसे-
I work at Paytm.
मै Paytm में काम करता हूँ|
I work at Google.
मै Google में काम करता हूँ|
I work at Wipro.
मै Wipro में काम करता हूँ|
I work at Reliance.
मै Reliance में काम करता हूँ|
आप I work for + company. का भी इस्तेमाल कर सकते है|
जैसे-
I work for Paytm.
मै Paytm में काम करता हूँ|
I work for Google.
मै Google में काम करता हूँ|
I work for Wipro.
मै Wipro में काम करता हूँ|
I work for Reliance.
मै Reliance में काम करता हूँ|
इस तरह से आप आसानी से अपना profession अंग्रेजी में बता सकते है आसानी से|