Last Updated on November 15, 2022 by Spoken Class
अंग्रेजी सीखने और बोलने के लिए Tense का ज्ञान होना बहूत जरूरी है| हो सकता है कि बचपन से इसे सीखते आ रहे है लेकिन इसके बाद भी आपको कुछ भी पल्ले नहीं पड़ता तो घबराने की कोई जरूरत नहीं क्यूंकि आज मै आपको tense के बारे में हिन्दी में अच्छी तरह से समझाऊंगा की आखिर Tense होती क्या है? Tense की परिभाषा क्या होती है?, Tense के कितने भेद होते है सभी के बारे में अच्छी तरह से समझाने की कोशिश करूंगा|

हाँ, Tense एक बड़ा विषय है लेकिन अगर आप अंग्रेजी बोलना या सीखना चाहते है तो आपको tense के ऊपर पकड़ बनानी पड़ेगी इसलिए इसे बार बार पढ़े और समझे तो चलिए शुरू करते है टेंस पढ़ना इसकी परिभाषा से-
Tense किसे कहते है? एवं टेंस की परिभाषा
Tense क्रिया का वह रूप है जो कार्य के होने का समय साथ ही साथ उसके जारी रहने या पूर्ण होने की स्थिति को दर्शाता है| आसन शब्दों में tense से यह पता चलता है कि कोई भी कार्य का समय क्या है यानि कार्य भूत है, वर्तमान में या भविष्य में होगी और काम की स्थिति क्या है कार्य पूरा हो चुका है, क्या कार्य अभी जारी है या कार्य ख़त्म हो चुका है बतलाता है|
टेंस के भेद – Tense कितने प्रकार के होते है?
अब जैसा कि समय के तीन रूप होते है भूत, वर्तमान, और भविष्य इसलिए tense के भी तीन प्रकार होते है जो है-
1. Past tense (भूत काल)
2. Present tense (वर्तमान काल)
3. Future tense (भविष्य काल)
1. Past tense (भूत काल):- Past tense कहने से ही समझ आ रहा है कि इस tense में हमलोग बीते हुए समय का बात करते है|
जैसे- मैंने आम खाया|, उसने गीत गयी|, राम खा चुका था|, राहुल झूठ नहीं बोल रहा था|, सीता बचपन से शर्मीली थी| इन वाक्यों से पूरी तरह स्पष्ट है की काम का समय भूत(past) था|
और past tense के अंत में या, यी, ये, था, थे, और थी लगा होता है जिससे इनकी पहचान आसानी से किया जा सकता है|
2. Present tense (वर्तमान काल):- इस tense के अंतर्गत हमलोग जो अभी वर्तमान में जो काम हो रहा है उसके बारे में पढ़ते है जैसे- राम आम खा रहा है| वह गीत गा रही है| राम खा रहा है|, राहुल झूठ नहीं बोल रहा है|, सीता बचपन से शर्मीली है|
इन वाक्यों के देखने से यह स्पष्ट है कि यह जो वाक्य है इनका सम्बन्ध वर्तमान के समय से है|
Present tense के अंत में ता है, ती है, ते है, रहा है, रहे है, रही है लगा होता है और इससे इनकी पहचान आसानी से हो जाती है|
3. Future tense (भविष्य काल):- इस tense के अंतर्गत भविष्य में होने वाली काम का पता चलता है जैसे- वह आम खायेगा| इसे कहने मात्र से ज्ञात हो जा रहा है कि इस वाक्य का सम्बन्ध भविष्य काल से है यानि की उसने आम खाने का काम अभी शुरू नहीं किया है और ना ही आम खा गया है बल्कि आने वाला समय में आम को खायेगा|
Future tense के अंत में रहेगा, रहेगी, रहेंगे लगा होता है जिससे इनका पहचान आसानी से हो जाता है|
कुछ और उदाहरण को देखे- राम क्रिकेट खेलेगा|, सोहन कल से पढ़ेगा|, वह आम खा चुका होगा|, राम सोमवार से पढने नहीं जायेगा|, इत्यादि|
इसके बाद हर tense के भेद के चार उपभेद होते है जो है Indefinite, Continuous, Perfect और Perfect Continuous.
यानी की जब present tense की बात करते है तो Present tense के चार भेद होते है जो हैं-
I. Present Indefinite tense
II. Present Continuous tense
III. Present Perfect tense
IV. Present Perfect Continuous tense
इसी तरह से Past tense के भी चार भेद होते है जो है-
I. Past Indefinite tense
II. Past Continuous tense
III. Past Perfect tense
IV. Past Perfect Continuous tense
और Future tense के भी चार भेद होते है जो है-
I. Future Indefinite tense
II. Future Continuous tense
III. Future Perfect tense
IV. Future Perfect Continuous tense
इसको बेहतर तरीके से समझने के लिए निचे एक chart दिया गया है जिसे गौर से देखे और समझे-

इस तरह से tense के 3 भेद और 12 उपभेद होते है|
लेकिन tense के इतने सारे भेद और उपभेद देखकर tension लेने की कोई जरूरत नहीं है|
क्यूंकि
इन सब को हम एक-एक करके पढेंगे ताकि आपको समझने में आसानी और अच्छी तरह से समझ में आये|
यहाँ पर चार word का मतलब समझना बहूत जरूरी है जो है-
Indefinite, Continuous, Perfect और Perfect Continuous.
अगर आप इन 4 words के मतलब अच्छी तरह से समझ गए तो आपको कभी भी tense के प्रकार समझने में कठिनाई नहीं होगी क्यूंकि आप chart में देख सकते है हैं कि यह 4 words हीं present tense के प्रकार में भी है, past tense के प्रकार में भी है और future tense के प्रकार में भी|
इसलिए सबसे पहले हम इन 4 शब्दों के मतलब जानेंगे विस्तार से ताकि आपको tense के प्रकार समझने में कोई दिक्कत ना हो|
(जैसा कि हम जानते है tense का सम्बन्ध समय और काम से है इसलिए यहाँ पर जो शब्द है Indefinite, Continuous, Perfect और Perfect Continuous इसका मतलब हम tense के अनुसार हीं समझेंगे)
Indefinite, Continuous, Perfect और Perfect Continuous के अर्थ
Indefinite:- Indefinite का मतलब होता है काम ख़त्म हो गया है या काम हो रहा है इसका पता न होना|
जैसे- राम खाना खाता है| इस वाक्य से यह बिलकुल भी नहीं पता चल रहा है कि काम हो रहा है या ख़त्म हो गया क्यूंकि अगर इस वाक्य से यह पता चलता कि काम हो रहा है तो वाक्य कुछ ऐसा होता “राम खाना खा रहा है ” या अगर इस वाक्य से यह पता चलता कि राम ने काम पूरा कर चुका है तो वाक्य कुछ ऐसा होता “राम खाना खा चुका है|” लेकिन राम खाना खाता है इस वाक्य से नहीं यह पता चल रहा है कि काम हो रहा है या ख़त्म हो गया इसलिए यह एक indefinite tense है|
अगर समय की बात present की है तो Present indefinite tense(राम खाना खाता है|).
अगर समय की बात past की है तो Past indefinite tense(राम खाना खाता था|).
और अगर समय की बात भविष्य की है तो Future indefinite tense(राम खाना खायेगा|).
Continuous:- Continuous का मतलब होता है काम का जारी रहना जैसे- “राम खाना खा रहा है|” इस वाक्य से पूरी तरह यह पता चल रहा है कि खाना खाने का जो काम है वह continue है वह अभी हो रहा है|
अगर समय past की है तो यह Past Continuous tense कहलायेगा(राम खाना खा रहा था|) यानि की खाना खाने का काम past में चल रहा था|
अगर समय present की है तो Present Continuous tense कहलायेगा(राम खाना खा रहा है|) यानि की खाना खाने का काम वर्तमान में चल रहा है|
अगर समय भविष्य की है तो Future Continuous tense(राम खाना खा रहा होगा|) यानि कि खाना खाने का काम future में चल रहा होगा|
Perfect:– Perfect का अर्थ होता है पूर्ण| यानि कि काम का पूर्ण हो जाना, काम का खत्म हो जाना जैसे- राम खाना खा चुका है| यहाँ पर वाक्य पढने से हीं पता चल जा रहा है कि जो खाना खाने का काम है वह पूर्ण हो चुका है|
अगर समय की बात present की हो तो Present perfect tense कहलायेगा(राम खाना खा चुका है|).
अगर समय की बात past की हो तो Past perfect tense कहलायेगा(राम खाना खा चुका था|).
अगर समय की बात future की हो तो Future perfect tense कहलायेगा(राम खाना खा चुका होगा|).
Perfect Continuous:– Perfect Continuous का अर्थ होता है काम का एक समय से शुरू होकर जारी रहना|
जैसे- राम दस बजे से खा रहा है|” इस वाक्य में कार्य 10 बजे शुरू होकर अभी तक जारी है इसलिए यह एक Perfect Continuous कहलायेगा|
अगर समय की बात present की हो तो Present Perfect Continuous tense कहलायेगा(राम दस बजे से खा रहा है|).
अगर समय की बात past की हो तो Past Perfect Continuous tense कहलायेगा(राम दस बजे से खा रहा था|).
अगर समय की बात future की हो तो Future Perfect Continuous tense कहलायेगा(राम दस बजे से खाता रहेगा|).
उम्मीद है कि आपको Indefinite, Continuous, Perfect और Perfect Continuous का मतलब समझ गए होंगे और आप आसानी से tense को पहचान पाएंगे| अब एक-एक करके Tense के सभी 12 उप-भागो को हम समझेंगे-
Present Tense
सबसे पहले Present Tense के चारो उप-भेद के बारे में जानेगे फिर Past tense के और उसके बाद Future tense के उपभेद के बारे में|
I. Present Indefinite Tense
पहचान: मुख्य क्रिया के साथ ता है, ते है, ती है, इत्यादि लगा रहता है|
जैसे- श्याम खाता है|, मैं पढता हूँ|, आपलोग दौड़ते है|
Present indefinite tense का स्ट्रक्चर होता है-
Sub + V₁/V₅ + obj.
उदाहरण को देखे-
श्याम खाता है|
Shyam eats.
बच्चे रोते है|
The children cry.
कुंदन सोता है|
Kundan sleeps.
रामा गाती है|
Rama sings.
मैं पढाता हूँ|
I teach.
सीता खाना बनाती है|
Sita cooks food.
राम का भाई गाली देता है|
Ram’s brother abuses.
आपलोग दौड़ते है|
You run.
सूर्य पूरब में उगता है|
The sun rises in the east.
वह अंग्रेजी बोलता है|
He speaks english.
II. Present Continuous tense
पहचान: मुख्य क्रिया के साथ रहा है, रही है, रहे है, इत्यादि लगा रहता है|
जैसे- राम खा रहा है|, मै दौड़ रहा हूँ|, सीता खाना बना रही है|, इत्यादि|
Present continuous tense का स्ट्रक्चर होता है-
Sub + is/am/are + V₄+ obj.
उदाहरण को देखे-
श्याम खा रहा है|
Shyam is eating.
आप tense सीख रहे है|
You are learning tense.
वह अंग्रेजी बोल रहे है|
He is speaking English.
मैं रामायण पढ़ रहा हूँ|
I am reading Ramayana.
रामा खाना बना रही है|
Rama is cooking.
कुसुम बाजार जा रही है|
Kusum is going to the market.
बच्चे स्कूल जा रहे है|
Children are going to school.
शिक्षक पढ़ा रहे है|
Teachers are teaching.
वे लोग अपना काम कर रहे है|
They are doing their work.
मैं अंग्रेजी पढ़ा रहा हूँ|
I am teaching English.
III. Present Perfect tense
पहचान: मुख्य क्रिया के साथ चुका है, चुके है, चुकी है इत्यादि लगा रहता है|
जैसे- राम खा चुका है|, वह दौड़ चुकी है|, वे लोग चाय पी चुके है|, इत्यादि|
Present perfect tense का स्ट्रक्चर होता है-
Sub + have/has + V₃+ obj.
उदाहरण को देखे-
श्याम खा चुका है|
Shyam has eaten.
मैं सीख चुका हूँ|
I have learned.
बच्चे स्कूल जा चुके है|
Children have gone to school.
घंटी बज चुकी है|
The bell has rung.
राम अंग्रेजी पढ़ चुका है|
Ram has studied English.
अनिकेत घर जा चुका है|
Aniket has gone home.
सूर्य डूब चुका है|
The Sun has set.
मैं खा चुका हूँ|
I have eaten.
वे लोग अपना काम कर चुके है|
They have done their work.
वह अपना होमवर्क कर चुका है|
He has done his homework.
IV. Present Perfect Continuous tense
पहचान: मुख्य क्रिया के साथ ता रहा है, ती रही है, ते रहे है, इत्यादि लगा रहता है या रहा है, रही है, रहे है और समय भी दिया हुआ रहता है|
जैसे- राम खाता रहा है|, वह दौड़ता रहा है|, राम दस बजे से खा रहा है|, सीता सुबह से रामायण पढ़ रही है|, मैं बचपन से math सीख रहा हूँ|, इत्यादि|
Present perfect continuous tense का स्ट्रक्चर होता है-
Sub + have/has been + V₄ + obj.
उदाहरण को देखे-
राम खाता रहा है|
Ram has been eating.
वह दौड़ता रहा है|
He has been running.
मैं दो महीने से मैथ सीख रहा हूँ|
I have been learning Math for two months.
श्याम दस बजे से खा रहा है|
Shyam has been eating since ten o’clock.
पंकज सुबह से पढ़ रहा है|
Pankaj has been studying since morning.
वह बचपन से अंग्रेजी सीख रहा है|
He is learning English since childhood.
मैं 2004 से पढ़ा रहा हूँ|
I have been teaching since 2004.
वह सन 2000 से यहाँ रह रहा है|
He has been living here since 2000.
अंजली दोपहर से गाना गा रही है|
Anjali has been singing since noon.
निशा सुबह से खाना बना रही है|
Nisha has been cooking since morning.
दीपक दो महीने से यहाँ रह रहा है|
Deepak has been living here for two months.
वे लोग सुबह से काम कर रहे है|
They have been working since morning.
वह सोमवार से बीमार है|
He has been ill since Monday.
इसे भी पढ़े:
संज्ञा किसे कहते है एवं कितने प्रकार के होते है?
Verb किसे कहते है?
This, That, These और Those का प्रयोग हिन्दी में|
Past Tense
अब एक-एक करके Past Tense चारो भेद को संक्षिप्त में समझेंगे|
I. Past Indefinite tense
पहचान: मुख्य क्रिया के साथ या, यी, ये, ई, था, थे, थी, इत्यादि लगा रहता है|
जैसे- राम खाया, वह दिल्ली गया, वे गए|, लैला मजनू से प्यार करती थी|, इत्यादि|
Past indefinite tense का स्ट्रक्चर होता है-
Sub + V₂+ obj.
उदाहरण को देखे-
श्याम खाया|
Shyam ate.
मैं बाहर गया|
I went out.
उसने अपनी कार बेच डाली|
He sold his car.
बच्चे सो चुके|
The children slept.
वह घर गया|
He went home.
वह दिल्ली गया|
He went to Delhi.
उसने रोया|
He cried.
कुंदन ने गाली दिया|
Kundan abused.
मैंने उसे एक पत्र लिखा|
I wrote him a letter.
वह स्कूल गया|
He went to school.
सुचिता ने खाना बनायीं|
Suchita made food.
II. Past Continuous tense
पहचान: मुख्य क्रिया के साथ रहा था, रही थी, रहे थे, इत्यादि लगा रहता है|
जैसे- राम खा रहा था|, मै दौड़ रहा था|, सीता खाना बना रही थी|, इत्यादि|
Past continuous tense का स्ट्रक्चर होता है-
Sub + was/were + V₄+ obj.
उदाहरण को देखे-
श्याम खा रहा था|
Shyam was eating.
वे लोग अपना काम कर रहे थे|
They were doing their work.
मैं जा रहा था|
I was going.
वह अंग्रेजी सीख रही थी|
She was learning English.
कुंदन गीता पढ़ रहा था|
Kundan was reading the Gita.
मम्मी बना खाना बना रही थी|
Mom was cooking food.
राम का भाई फिल्म देख रहा था|
Ram’s brother was watching a film.
मैं अंग्रेजी पढ़ा रहा था|
I was teaching English.
वह सो रहा था|
He was sleeping.
निक्किल गाली दे रहा था|
Nikkil was abusing.
III. Past Perfect tense
पहचान: मुख्य क्रिया के साथ चुका था, चुकी थी, चुके थे, इत्यादि लगा रहता है|
जैसे- राम खा चुका था|, मै दौड़ चुका था|, सीता खाना बना चुकीथी|, इत्यादि|
Past perfect tense का स्ट्रक्चर होता है-
Sub + had + V₃+ obj.
उदाहरण को देखे-
श्याम खा चुका था|
Shyam had eaten.
वह सिनेमा देख चुकी थी|
She had watched the cinema.
मैं चाय पी चुका था|
I had drunk tea.
वे लोग जा चुके थे|
They had gone.
बच्चे सो चुके थे|
The children had slept.
चोर भाग चुका था|
The thief had run away.
मैं बाइक खरीद चुका था|
I had bought the bike.
राम कार बेच चुका था|
Ram had sold the car.
रोगी मर चुका था|
The patient had died.
सूर्य डूब चुका था|
The sun had set.
IV. Past Perfect Continuous tense
पहचान: मुख्य क्रिया के साथ रहा था, रही थी, रहे थे, इत्यादि लगा रहता है और समय भी दिया हुआ रहता है|
जैसे- राम सुबह से खा रहा था|, सीता दोपहर से खाना बना रही थी|, इत्यादि|
Past perfect continuous tense का स्ट्रक्चर होता है-
Sub + had been+ V₄+ since/for + obj.
उदाहरण को देखे-
श्याम सुबह से खा रहा था|
Shyam had been eating since morning.
वह दोपहर से पढ़ रही थी|
She had been studying since noon.
नंदिनी कल से रो रही थी|
Nandini had been crying since yesterday.
चन्दन दो घंटे से पढ़ रहा था|
Chandan had been studying for two hours.
वे लोग दो महीनो से काम कर रहे थे|
They had been working for two months.
मैं 3 सालो से अंग्रेजी पढ़ा रहा था|
I had been teaching English for 3 years.
बच्चे 4 घंटो से सो रहे थे|
Children had been sleeping for 4 hours.
सोमवार से वर्षा हो रही थी|
It had been raining since Monday.
वे लोग 2001 से यहाँ रह रहे थे|
They had been living here since 2001.
मैं 2 साल से उस कम्पनी में काम कर रहा था|
I had been working in that company for 2 years.
दो घंटे से वर्षा हो रही थी|
It had been raining for two hours.
इसे भी पढ़े:
संज्ञा किसे कहते है एवं कितने प्रकार के होते है?
क्रियाविशेषण किसे कहते है?
This, That, These और Those का प्रयोग हिन्दी में|
Future Tense
अब एक-एक करके Future tense चारो भेद को संक्षिप्त में समझेंगे|
I. Future Indefinite tense
पहचान: मुख्य क्रिया के साथ गा, गे, गी, इत्यादि लगा रहता है|
जैसे- राम खाएगा|, मै दौरुंगा|, सीता खाना बनाएगी|, इत्यादि|
Future indefinite tense का स्ट्रक्चर होता है-
Sub + will/shall + V₁+ obj.
उदाहरण को देखे-
श्याम खाएगा|
Shyam will eat.
वह मैराथन दौड़ेगा|
He will run the marathon.
मैं अंग्रेजी पढूंगा|
I will read English.
वह घूमेगा|
He will travel.
वे लोग जायेंगे|
They will go.
पापा आयेंगे|
Dad will come.
वह रोएगी|
She will cry.
बच्चे सोयेंगे|
Children will sleep.
नंदिनी बुलाएगी|
Nandini will call.
मैं फ़ोन करूंगा|
I will call.
वह बाजार जाएगी|
She will go to the market.
बच्चे स्कूल जायेंगे
Children will go to school.
II. Future Continuous tense
पहचान: मुख्य क्रिया के साथ रहेगा, रहेगी, रहेंगे, इत्यादि लगा रहता है|
जैसे- राम खा रहा होगा|, मै दौड़ रहा होऊंगा|, सीता खाना बना रही होगी|, इत्यादि|
Future continuous tense का स्ट्रक्चर होता है-
Sub + shall/will be + V₄ + obj.
उदाहरण को देखे-
श्याम खा रहा होगा|
Shyam will be eating.
मम्मी खाना बना रही होगी|
Mom will be cooking food.
वह सो रहा होगा|
He will be sleeping.
मैं चाय पी रहा होऊंगा|
I will be taking tea.
वे लोग काम कर रहें होंगे|
They will be doing work.
नंदिनी जा रही होगी|
Nandini will be going.
मैं अंग्रेजी पढा रहा होऊंगा|
I will be teaching English.
वह सो रही होगी|
She will be sleeping.
आप अंग्रेजी सीख रहे होंगे|
You will be learning English.
कुंदन सिनेमा देख रहा होगा|
Kundan will be watching cinema.
III. Future Perfect tense
पहचान: मुख्य क्रिया के साथ चुकूँगा, चुकेंगे, चुका रहेगा, चुकी रहेगी, चुके रहेंगे, इत्यादि लगा रहता है|
जैसे- राम खा चुका रहेगा|, मै दौड़ चुका रहूँगा|, सीता खाना बना चुकी रहेगी|, इत्यादि|
Future perfect tense का स्ट्रक्चर होता है-
Sub + shall/will + have + V₃ + obj.
उदाहरण को देखे-
श्याम खाना खा चुका रहेगा|
Shyam will have eaten.
मैं नहा चुका रहूँगा|
I will have taken a bath.
वे लोग अपना काम कर चुके रहेंगे|
They will have done their work.
पिताजी घर आ चुके रहेंगे|
Dad will have come home.
श्यामा सो चुकी रहेगी|
Shyama will have slept.
मैं बाजार जा चुका रहूँगा|
I will have gone to market.
आप अंग्रेजी सीख चुके रहेंगे|
You will have learned English.
वह परीक्षा पास कर चुका होगा|
He will have passed the examination.
नंदिनी जा चुकी रहेगी|
Nandini will have gone.
मैं पढ़ा चुका रहूँगा|
I will have taught.
IV. Future Perfect Continuous tense
पहचान: मुख्य क्रिया के साथ ता रहेगा, ता रहेगी, ता रहेंगे, इत्यादि लगा रहता है और साथ में समय भी दिया हुआ रहता है|
जैसे- राम सुबह से खाता रहेगा|, मै कल से पढता रहूँगा हूँ|, सीता सुबह से खाना बनाती रहेगी|, इत्यादि|
Future perfect continuous tense का स्ट्रक्चर होता है-
Sub + shall/will have been + V₄+ for/from + obj.
[Note: Future Tense के साथ since का प्रयोग नहीं होता है इसके बदले from या कोई अन्य उपयुक्त preposition का प्रयोग होता है]
उदाहरण को देखे-
वह सुबह से इंतज़ार करता रहेगा।
He will have been waiting from morning.
मैं दो घंटे से उसे पढ़ाता रहूंगा।
I will have been teaching him for two hours.
कुंदन अगले महीने से कॉलेज जाता रहेगा।
Kundan will have been going to college from next month.
अंश अगले दिन से बाजार जाता रहेगा।
Ansh will have been going to market from next day.
वे लोग कल से अपना काम करते रहेंगे।
They will have been doing their work from tomorrow.
मै कल से समय पर सोता रहूंगा।
I will have been sleeping on the time from tomorrow.
कुत्ते रात भर भौंकते रहेंगे।
Dogs will have been barking for all night.
नंदिनी सुबह से खाना बनाती रहेगी।
Nandini will have been cooking food from morning.
बच्चे कल से स्कूल जाते रहेंगे|
Children will have been going to school from tomorrow.
मैं सुबह से खेलता रहूँगा|
I will have been playing from morning.
उम्मीद है की आपको टेंस क्या है, टेंस के कितने भेद होते है यह सब समझने में आ गया हो गया निचे अक्सर पूछे जाने वाले सवाल का जवाब दिया गया है जैसे-
टेंस किसे कहते है?
Tense क्रिया का वह रूप है जो कार्य के होने का समय साथ ही साथ उसके जारी रहने या पूर्ण होने की स्थिति को दर्शाता है|
टेंस कितने भेद होते है?
Tense तीन प्रकार होते है जो है-
1. Past tense (भूत काल)
2. Present tense (वर्तमान काल)
3. Future tense (भविष्य काल)