Last Updated on June 2, 2022 by Spoken Class
used to प्रयोग अतीत में हो रहे वैसे काम को बताने के लिए किया जाता है जो subject रोज करता था| भले वह वर्तमान में सच हो या अब वर्तमान में न हो रहा हो उससे कोई फर्क नहीं पड़ता|
जैसे-
मै सुबह पांच बजे जग जाया करता था|
इस वाक्य पर गौर करे सुबह पांच बजे जगने का काम अतीत में हर रोज होता था लेकिन अभी वर्तमान में भी subject पांच बजे हीं जग रहा है इसका अभी कोई जानकारी नहीं है|
तो इस तरह के वाक्य बनाने के लिए used to का इस्तेमाल करते है| उदाहरण देखेंगे तो आप अच्छी तरह से समझेंगे|
Subject + used to + …
Subject … किया करता था।
| चाहे subject कोई सा भी हो singular या plural सभी के साथ used to का हीं प्रयोग करते है।
I used to wake up at 5AM.
मै पांच बजे जग जाया करता था।
I used to run faster.
मै तेज दौरा करता था।
We used to play football daily.
हमलोग रोज फुटबॉल खेला करते थे|
They used to go to market every Sunday.
वे लोग हर रविवार बाजार जाया करते थे।
You used to scold him.
तुम उसे डांटा करते थे।
She used to come late daily.
वह रोज लेट आया करती थी।
They used to party a lot.
वे लोग खूब पार्टी किया करते थे।
He used to be shy.
वह शर्मीला हुआ करता था।
Rohini used to be thin.
रोहिणी पतली हुआ करती थी|
Ram used to work hard.
राम बहुत मेहनत किया करता था।
I used to study a lot.
मैं बहुत पढ़ा करता था।
He used to teach English.
वह English पढ़ाया करते थे।