Last Updated on February 9, 2023 by Spoken Class

English बोलने के लिए सबसे ज्यादा आखिर कोई चीज़ जरूरी है सीखना तो वह है verb जिसे हिन्दी में क्रिया कहते है| और आज मैं आपको verb के बारे में बताऊंगा और साथ ही verb के कितने प्रकार होते है उन सब के बारे में बताउंगा ताकि आपका concept, verb को लेकर clear हो जाए तो चलिए शुरुआत करते है verb की परिभाषा से कि आखिर verb होती क्या है?
Definition of Verb – क्रिया की परिभाषा
क्रिया की परिभाषा:- क्रिया वह शब्द है जिसके माध्यम से subject के कार्य, अधिकार, सम्बन्ध या अवस्था का बोध होता है|
Definition of Verb:- A verb is a word which shows an action, state, relation or possessions.
जैसे-
कार्य(Action):
Ram is playing. राम खेल रहा है| (verb – Playing)
Sita is walking. सीता टहल रही है| (verb – walking)
He reads a book. वह एक किताब पढता है| (verb – reads)
अधिकार या सम्बन्ध(Possesion/Relation):
He has a book. उसके पास एक किताब है| – (verb – has)
Ram had three sons. राम को तीन बेटा था| – (verb – had)
You have a mobile. तुम्हारे पास एक मोबाइल है| – (verb – have)
अवस्था(state of beings):
I am happy. मैं खुश हूँ| – (verb – am)
You are tall. आप लम्बे है| – (verb – are)
He is poor. वह गरीब है| – (verb – is)
Types of the verb – क्रिया के प्रकार
Verb की तो एसे बहूत से प्रकार होती है जैसे static verb, dynamic verb, linking verb, copular verb, finite, non-finite, और इतने सारे नाम देखकर डरने की बिलकुल जरूरत नहीं है क्यूंकि इन सभी को अलग अलग पढेंगे ताकि अछे से समझ में आये|
अभी के लिए बस इतना याद रखे की वाक्यों में प्रयोग के आधार पर क्रिया को मुख्य रूप से दो भागो में बांटा गया है जो है 1. मुख्य क्रिया और 2. सहायक क्रिया|
1. Main Verb(मुख्य क्रिया)
2. Helping Verb(सहायक क्रिया)
इसलिए इन दोनों verb के प्रकार को अच्छी तरह से समझेंगे तो चलिए शुरू करते है|
1. Main Verb – मुख्य क्रिया
मुख्य क्रिया(Main verb) की परिभाषा:- वह क्रिया जो subject के कार्य की जानकारी देता है मुख्य क्रिया कहलाता है| यह वाक्य में अकेले भी हो सकते है|
Definition of Main verb:- Main verb describes the action of the subject. They can stand alone.Example- play, eat, sleep, run, walk, swim,etc.
जैसे- play(खेलना), eat(खेलना), shouting(चिल्लाना), run(दौरना), swim(तैरना), इत्यादि उदाहरण:- He plays, She eats, Ram run fast. He is running.
मुख्य क्रिया दो प्रकार के होते है|
a. Transitive verb(सकर्मक क्रिया)
b. Intransitive verb(अकर्मक क्रिया)
संक्षिप्त में दोनों मुख्य क्रियाओं के बारे में जानते है|
1a. Transitive verb – सकर्मक क्रिया
सकर्मक क्रिया की परिभाषा:- जिस क्रिया के बाद कर्म(object) का प्रयोग हुआ हो, उस क्रिया को सकर्मक क्रिया कहते है|
Definition of Transitive verb:- The verb used with an object is called a transitive verb.
Example:- He eats rice.
Kunal is reading the Ramayana. इन वाक्यों में eats और reading transitive verb है क्यूंकि इनके बाद objects, rice और Ramayana है|
1b. Intransitive verb – अकर्मक क्रिया
अकर्मक क्रिया की परिभाषा:- जिस क्रिया के बाद कर्म(object) का प्रयोग ण हुआ हो, उस क्रिया को अकर्मक क्रिया(Intransitive verb) कहते है|
Definition of Intransitive verb:- The verb used without an object is called an intransitive verb.
Ex- Fatima eats.
Kunal walks.
Ram is reading. इस वाक्यों में verbs eats, walks, और reading object के साथ नहीं है इसलिए यह सब Intransitive verb(अकर्मक क्रिया) है|
He runs fast. इस वाक्य में भी runs, Intransitive verb(अकर्मक क्रिया) है क्यूंकि fast एक object नहीं बल्कि adverb है|
कुछ ऐसे verbs हैं जिनके बाद Objects कभी भी नहीं आते वे हमेशा Intransitive verb के रूप में प्रयुक्त होते है| जैसे- Go, Come, Sit, Sleep, Die, etc.
2. Helping Verb – सहायक क्रिया
Helping Verb(सहायक क्रिया) की परिभाषा:- जो क्रिया tense, voice, mood इत्यादि के निर्माण में मुख्य क्रिया(main verb) की सहायता करती है, वह helping verb(सहायक क्रिया) कहलाती है|
Definition of Helping Verb:– The verb which help the main verb to form a tense, voice or mood is called a helping verb.
जैसे- I am reading.(मैं पढ़ रहा हूँ|) इस वाक्य में am एक helping verb है जो main verb, reading को वाक्य में बनाने में मदद कर रही है|
इसे इस तरह से समझे अगर मैं वाक्य में से reading को ना बोले तो अर्थ स्पष्ट नहीं हो रहा है, I am reading यहाँ पर I am का अर्थ होगा मैं हूँ और यह कुछ भी हो सकता है डॉक्टर हूँ, बीमार हूँ, घायल हूँ, कुछ भी|
लेकिन अगर इसी वाक्य में से am को हटा दे तो sentence कुछ इस तरह से होगा I reading. यह वाक्य भले हीं grammar के दृष्टि से गलत वाक्य है
फिर भी
सिर्फ I reading कहने से भी वाक्य का अर्थ अच्छी तरह से पता चल जा रहा है|
यानी की इस वाक्य में subject “I” पढने का काम कर रहा है| यहाँ पर is मुख्य रूप से sentence की tense बता रही है कि यह present tense में हो रहा है|
अब समझ गए होंगे कि helping verb क्या होती है और main verb क्या होती है?
लेकिन verb आपको तब तक अच्छी तरह समझ में नहीं आएगी जब तक इस दो बातो को कंठस्थ याद नहीं कर लेते तो निचे के दो बातो को एकदम अच्छी तरह से याद कर ले हो सकते तो लिख भी ले क्यूंकि आप कितना भी verb पढ़ क्यूँ ना ले जब तक यह बात याद नहीं रहती आप वाक्यों में verb पहचानने में गलती करते रहेंगे तो दो नोट को अच्छी तरह देख के समझे जो इस तरह है-
नोट1:- इस बात को हमेशा याद रखे कि अगर किसी वाक्य में सिर्फ एक हीं क्रिया(verb) हो तो वह main verb कहलाएगी|
जैसे- He is reading. [is – helping verb]
He is a boy. [is- main verb]
नोट2:- यदि किसी वाक्य में दो या दो से अधिक verb(क्रिया) एक साथ प्रयुक्त हो, तो सबसे अंत में आने वाली verb को main verb कहते है और बाकि सभी helping verb होती है|
जैसे- I have been reading. [(reading – main verb), have और been, helping verb]
He is helping him. [helping – main verb, is – helping verb]
They must be running there. [running – main verb, must और be helping verb]
ऊपर के वाक्यों में किसी में दो verb है तो किसी में तीन लेकिन reading, helping, running यह सब main verb है क्यूंकि यह तीनो verb वाक्य के सबसे अंत में है|
Main verb और Helping verb के कुछ और उदाहरण पर गौर करे ताकि आपके doubt clear हो जाए-
You should go. (go – main verb, should – helping verb)
He is coming. (coming – main verb, is – helping verb)
I will read. (read – main verb, will – helping verb)
Ram eats a mango. (eats – main verb)
A mango is eaten by me. (eaten – main verb, is – helping verb)
Helping verb को Auxiliary verbs भी कहते है और इनकी कुल संख्या 28 है जो है
To be(के forms)- be, being, been, is, am, are, was, were
To have(के forms) – Have, Has, Had, Having
To do(के forms) – Do, Does, Did
और
Can, Could, Shall, Should, Will, Would, May, Might, Must, Ought to, Used to, Dare एवं Need.
Auxiliary verbs को भी तीन भागो में बांटा गया है जो है-
a. Primary Auxiliaries
b. Modal Auxiliaries जिसे Modals कहते है|
c. Semi-Modal Auxiliaries
अब हम Auxiliary verb के इन तीन प्रकार को संक्षिप्त में जानेगे
2a. Primary Auxiliaries in Hindi
Primary Auxiliaries उन Auxiliaries को कहते है जो दूसरी क्रियाओं के साथ Tense/Passive forms इत्यादि बनाने में मदद करते है|
जैसे- is, am, are, Present Continuous Tense बनाने में मदद करते है|
Was और were, Past Continuous Tense बनाने में मदद करते है|,
Being, Passive forms बनाने में मदद करते है| etc.
2b. Modal Auxiliaries or Modals in Hindi
Modal Auxiliaries/Modals का प्रयोग Helping verb की तरह Main verb के साथ किया जाता है| ये Verbके mood(अवस्था) या भाव को व्यक्त करते है| Ex- May, Might, Can,etc.
2c. Semi-Modal Auxiliaries
कुछ Modals ऐसे है जिसका प्रयोग Main verbs की तरह भी किया जाता है| इसलिए इसे Marginal Modals या Semi Modals कहते है| और ये है- Need, Dare, एवं Used.
Chart of verb in Hindi
Coming soon……
Verb Exercises/Quizzes
Coming soon……….
Conclusion
उम्मीद है कि आज आपने verb क्या होती है एवं verb के प्रकार को अच्छी तरह से समझ गए होंगे अगर आपने आज कुछ सिखा तो इसे Share करे facebook या Whatsapp के बटन पर click करके|