What a/an से शुरू होने वाले वाक्य exclamatory sentences होती है। वैसे वाक्य जिससे आश्चर्य का बोध होता है।
जैसे आपने आप सड़क पर चल रहे है और अचानक से आपके बगल से एक कर निकलती है और वह कार बहुत सुन्दर होती है तो आपके मुंह से अपने आप निकल आता है न कि क्या कार है! तो इस तरह के वाक्य को what a से बनाते है ।
Tip: What a के बाद noun का इस्तेमाल होता है और और अगर noun एक vowel sound से शुरू हो रहा है तो a के जगह पर an का प्रयोग करते है। निचे कुछ उदाहरण देखे फिर आपको अच्छी तरह से समझ में आएगी।
What a noun!
क्या noun है!
What a car!
क्या कर है!
What a city!
क्या शहर है!
What an idea!
क्या सुझाव है!
What an achievement!
क्या उपलब्धि है!
What a bracelet!
क्या ब्रासलेट है!
What an acting!
क्या अभिनय है!
What a man!
क्या आदमी है!
What a scene!
क्या दृश्य है!
Tip: जब what a\an के बाद adjective रहती है और उसके बाद noun रहता है तो क्या के बदले कितना बोलना ज्यादा बढ़िया रहता है जैसे उदाहरण देखे।
What a child! क्या बच्चा है! | What a lovely child! कितना प्यारा बच्चा है! |
What an excuse! क्या बहाना है! | What a lame excuse! कितना झूठा बहाना है! |
What a painting! क्या पेंटिंग है! | What a beautiful painting! कितनी सुंदर पेंटिंग है! |
What a beautiful girl!
कितनी सुंदर लड़की है!
What a beautiful couple!
कितनी सुंदर जोड़ी है!
What a beautiful car!
कितना सुंदर कार है!
What a beautiful scene!
कितना सुंदर दृश्य है!
What an interesting story!
क्या दिलचस्प कहानी है!